Home / उत्तराखंड / देहरादून / अब केशव थलवाल पर महिला अधिवक्ता ने लगाया मानसिक व आर्थिक उत्पीडन के साथ शादी करने के लिए धमकी देने का आरोप, मुकदमा दर्ज, इसको लेकर धमकी देने का आरोप

अब केशव थलवाल पर महिला अधिवक्ता ने लगाया मानसिक व आर्थिक उत्पीडन के साथ शादी करने के लिए धमकी देने का आरोप, मुकदमा दर्ज, इसको लेकर धमकी देने का आरोप

देहरादून : महिला अधिवक्ता का मानसिक/आर्थिक उत्पीडन करने पर केशव थलवाल पर मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी द्वारा महिला अधिवक्ता के झूठे वीडियो सोशल मीडिया पर प्रचारित/प्रसारित कर उसे सामाजिक रूप से बदनाम करने व धमकी देने का आरोप है। जानकारी मिली है कि केशव खुद व अपने दोस्तों के माध्यम से उस पर शादी करने का दबाव बनाया जा रहा था। महिला अधिवक्ता विशेष रूप से सक्षम (specially abled) है।

कोतवाली नगर पर एक महिला अधिवक्ता द्वारा लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया कि केशव थलवाल नाम के व्यक्ति से उसकी पहचान जागो उत्तराखण्ड नाम के फेसबुक पेज से हुई थी, जो स्वंय को पीडित दर्शाकर जन सहानूभूति हासिल कर रहा था। केशव थलवाल से पहचान के उपरान्त उसके द्वारा वादिनी का विश्वास अर्जित करने के लिये विभिन्न प्रकार के भावनात्मक, सामाजिक सधर्ष की बातें बताते हुए अपनी आर्थिक स्थिति व स्वयं को पुलिस प्रताडित व्यक्ति के रूप में पेश किया, इसके उपरान्त उक्त व्यक्ति केशव थलवाल द्वारा वादिनी पर अपनी कमजोर आर्थिक स्थिति व भावनात्मक बातों से दबाव बनाते हुए गूगल पे व अन्य माध्यमों से धनराशि प्राप्त की गई, परन्तु वादिनी द्वारा अपनी धनराशि वापस मांगने पर उक्त व्यक्ति द्वारा बेहद उपहासपूर्ण व अपमानजनक तरीके से धनराशि वापस करने से मना कर दिया गया तथा वादिनी की निजी फोटो/वीडियों को सोशल मीडिया में वायरल करने तथा उसे सार्वजनिक रूप से बदनाम करने की धमकी दी गई।

 

उक्त व्यक्ति द्वारा अपने परिचितों व अन्य साथियों को वादिनी के उसकी गर्लफ्रेंड होने की झूठी बाते बताते हुए वादिनी पर उससे शादी करने के लिये अनुचित रूप से दबाव बनाया गया तथा अपने साथ उत्तराखण्ड के लोगो का जनसमर्थन होने तथा वादिनी के झूठे वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचारित/प्रसारित कर बदनाम करने की धमकी दी गई, साथ ही स्वंय के आत्महत्या करने व सुसाइड नोट पर वादिनी का नाम लिखकर उसे झूठे मुकदमें में फंसाने का भय दिखाकर वादिनी को मानसिक रूप से उत्पीडन किया गया। दिनांक 03-05-2026 को वादिनी के मोबाइल पर एक अज्ञात मो0नम्बर से त्रिलोक नकोटी नाम के व्यक्ति द्वारा फोन कर बताया कि वह केशव थलवाल का दोस्त है तथा केशव थलवाल द्वारा आत्महत्या का प्रयास किया गया है तथा वह वर्तमान में कैलाश अस्पताल में भर्ती है, उक्त व्यक्ति ने केशव थलवाल द्वारा उठाये गये उक्त कदम के लिये वादिनी को जिम्मेदार ठहराते हुए वादिनी पर केशव थलवाल से विवाह करने तथा बात न मानने पर उसके द्वारा पुनः इस तरह का कदम उठाने तथा वादिनी को सामाजिक रूप से बदनाम करने की धमकी देते हुए दबाव में लाने का प्रयास करते हुए वादिनी का लगातार उत्पीडन किया जा रहा है।

 

वादिनी द्वारा दिये गये प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0-183/2026, धारा 318(2)/351(3)/78 बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है, जिसमें अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *