देहरादून :देहरादून के थाना राजपुर रोड़ स्थित कॉलेज के द्वारा सरकारी आदेशो की अवहेलना की गई। जिस पर DIT यूनिवर्सिटी के प्रबंधक के विरुद्ध दून पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। राजकीय शोक के दृष्टिगत निर्गत निर्देशों का उल्लंघन कर शिक्षण संस्थान द्वारा अपने परिसर में सांस्कृतिक/मनोरंजन कार्यक्रमका आयोजन था। र्व
बता दें कि उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी जी के स्वर्गवास पर उत्तराखंड शासन द्वारा राज्य में 03 दिन के राजकीय शोक घोषित किया गया था, साथ ही निदेशक माध्यमिक शिक्षा उत्तराखंड द्वारा 19 मई को पत्र जारी करते हुए राजकीय शोक के दौरान राज्य के किसी भी शैक्षिक संस्थानों में किसी भी प्रकार के मनोरंजन/ सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर रोक लगाई गई थी।
इस संबंध में सभी शैक्षणिक संस्थानों को अवगत कराया गया था, परंतु उक्त निर्देशों के बावजूद भी राजपुर क्षेत्र में स्थित DIT यूनिवर्सिटी के प्रबंधकों द्वारा 19 मई की सांय अपने परिसर में सांस्कृतिक/मनोरंजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिस पर थाना राजपुर पर उक्त DIT यूनिवर्सिटी के प्रबंधक के विरुद्ध जानबूझकर सरकारी आदेशों की अवहेलना करने पर पुलिस द्वारा धारा 223 BNS का अभियोग पंजीकृत किया गया, जिसमे अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही की जा रही है।







