पौड़ी गढ़वाल : देश की रक्षा के लिए उत्तराखंड के कई जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। बात करें पौड़ी गढ़वाल की तो पौड़ी गढ़वाल के कई जवान अभी भी देश की रक्षा कर रहे हैं और जांबाजी से दुश्मनों से लड़ रहे हैं. उत्तराखंड में हर परिवार से एक फौजी है जो देश की रक्षा कर रहा है और कई फौजी रिटायर हो चुके हैं जिन्होंने देश के लिए जांबाजी से लड़ाई करी और दुश्मनों का खात्मा किया।
इस बीच उत्तराखंड सहित पूरे देश के लिए एक और बुरी खबर है। जी हां बता दें कि उत्तराखंड का एक और बेटा देश की रक्षा करते हुए शहीद हो गया है। मंत्री धन सिंह रावत ने सोशल मीडिया के जरिए शहीद जवान मनदीप सिंह का श्रद्धांजलि अर्पित की है।
मिली जानकारी के अनुसार शहीद वीर जवान मनदीप सिंह नेगी पौड़ी गढ़वाल, पाबौ ब्लॉक, बुरांशी गांव के निवासी थे। मंत्री धन सिंह नेगी ने पाबौ ब्लॉक बुरांसी गांव के निवासी मनदीप सिंह नेगी की शहीद होने की दुःखद सूचना दी और शहीद श्रद्धांजलि अर्पित की है।
उन्होंने कहा ये खबर सुनकर बेहद आघात पहुंचा भारत मां के लाडले मनदीप सिंह नेगी को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं ईश्वर परिवारजनों को यह दुख सहने की शक्ति प्रदान करें