Home / उत्तराखंड / देहरादून / सेलाकुई क्षेत्र से नाबालिग बालिका को भगाकर ले जाने वाले शातिर आरोप को दून पुलिस ने गुजरात के सूरत से किया गिरफ्तार

सेलाकुई क्षेत्र से नाबालिग बालिका को भगाकर ले जाने वाले शातिर आरोप को दून पुलिस ने गुजरात के सूरत से किया गिरफ्तार

देहरादून : महिला तथा बाल अपराधों के प्रति देहरादून पुलिस संवेदनशील  है। सेलाकुई क्षेत्र से नाबालिग बालिका को भगाकर ले जाने वाले शातिर अभियुक्त को दून पुलिस ने गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया। अभियुक्त के कब्जे से अपहर्त बालिका को सकुशल बरामद किया।

बता दें कि 14 नवंबर को सेलाकुई निवासी वादी की तहरीर के आधार पर उनकी नाबालिग पुत्री का किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ चले जाने व वापस न आने के सम्बंध मे थाना सेलाकुई पर मु0अ0सं0 169/20256 धारा 137(2) बीएनएस बनाम अज्ञात पंजीकृत कर बालिका की तलाश शुरु की गई ।

प्रकरण की संवेदनशीलता के दृष्टिगत देहरादून एसएसपी द्वारा नाबालिग अपहृता की सकुशल बरामदगी हेतु थाना सेलाकुई पर पुलिस टीम का गठन कर आवश्यक निर्देश दिए गए।जिसके अनुपालन में गठित पुलिस टीम द्वारा पतारसी सुरागरसी कर मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया, साथ ही सर्विलांस के माध्यम से भी अपहृता के सम्बंध में जानकारी एकत्रित की गई। पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे प्रयासों के परिणामस्वरूप पुलिस टीम को अभियुक्त के गुजरात में होने के सम्बंध में जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा दिनाँक 20.11.2026 को दबिश देते हुए गुजरात के सूरत से अभियुक्त पवन के कब्जे से अपहर्ता बालिका उम्र 14 वर्ष को सकुशल बरामद करते हुए अभियुक्त पवन को अन्तर्गत धारा 137(2)/96 बीएनएस मे गिरफ्तार किया गया है ।

*विवरण गिरफ्तार अभियुक्त*

1- पवन कुमार पुत्र बादशाह निवासी जमनपुर, थाना सेलाकुई, जनपद देहरादून उत्तराखंड मूल निवासी गॉव बीसलपुर, काशीमपुर, थाना बीसलपुर, जनपद पीलीभीत उम्र 19 वर्ष ।

*पुलिस टीम*

1-उ0नि0 कृपाल सिंह

2-का0 मुकेश कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *