Home / उत्तराखंड / देहरादून / कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना का दावा, 2027 में उत्तराखंड में दोहराया जाएगा राजस्थान, भाजपा का होगा सूपड़ा साफ

कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना का दावा, 2027 में उत्तराखंड में दोहराया जाएगा राजस्थान, भाजपा का होगा सूपड़ा साफ

देहरादून: राजस्थान के पंचायत चुनावों में भाजपा की करारी हार अब उत्तराखंड में भी दोहराई जाएगी। 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड की जनता भाजपा को सत्ता से बेदखल कर कांग्रेस को प्रचंड बहुमत देगी।यह दावा आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए एआईसीसी सदस्य व प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने किया।

सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि राजस्थान का जनादेश साफ संकेत है – देश की जनता अब भाजपा के जुमलों, झूठे वादों और भ्रष्टाचार से ऊब चुकी है। उत्तराखंड में भी यही हवा चल रही है।उन्होंने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों पर तीखा हमला बोलते हुए कहा, “चाहे दिल्ली हो या देहरादून, भाजपा भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है। महंगाई ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है, बेरोजगारी ने युवाओं का भविष्य अंधकारमय कर दिया है और कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। जनता त्राहि-त्राहि कर रही है।”

सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि पिछले दस सालों में भाजपा सरकार ने उत्तराखंड को बेरोजगारी, महिला अपराध और शिक्षा के बंटाधार के सिवा कुछ नहीं दिया।

“आज राज्य की मातृ शक्ति, युवा शक्ति और छात्र शक्ति – तीनों भाजपा के खिलाफ खड़ी हो गई हैं। 2027 में यही तीनों शक्तियां मिलकर भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएंगी और कांग्रेस की प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएंगी।”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *