Home / उत्तराखंड / देहरादून / मसूरी नगर पालिका परिषद कार्यालय व नगर पालिक अध्यक्ष कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर तुरंत पहुंचे बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वॉड टीम, धमकी देने वाले की तलाश‌ तेज

मसूरी नगर पालिका परिषद कार्यालय व नगर पालिक अध्यक्ष कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, मौके पर तुरंत पहुंचे बम निरोधक दस्ता व डॉग स्क्वॉड टीम, धमकी देने वाले की तलाश‌ तेज

मसूरी : आज अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद, मसूरी गौरव भसीन द्वारा कोतवाली मसूरी पर एक प्रार्थना दिया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा ई-मेल के माध्यम से नगर पालिका परिषद कार्यालय एवं नगर पालिक अध्यक्ष कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है।

प्रकरण की सवेंदनशीलता के दृष्टिगत कोतवाली मसूरी से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तथा परिसर की सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई। एहतियातन बम निरोधक दस्ता एवं डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाकर घटनास्थल की सघन जांच कराई गई। साथ ही घटनास्थल की वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी कर आवश्यक साक्ष्य संकलन की कार्यवाही की गई।

प्रकरण के संबंध में प्राप्त तहरीर के आधार पर कोतवाली मसूरी पर मु0अ0सं0: 21/2026, धारा 351(3), 351(4), 113( ख) भारतीय न्याय संहिता का अभियोग पंजीकृत किया गया। प्रकरण के सम्बन्ध में धमकी भरे ई-मेल के स्त्रोत एवं प्रेषक की पहचान के लिए  आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *