Home / उत्तराखंड / देहरादून / देहरादून SSP की कुशल रणनीति से 15 हजार का ईनामी आया दून पुलिस के शिंकजे में, 03 आरोपियों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

देहरादून SSP की कुशल रणनीति से 15 हजार का ईनामी आया दून पुलिस के शिंकजे में, 03 आरोपियों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

कोतवाली पटेलनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। देहरादून एसएसपी की कुशल रणनीति से 15 हजार रू0 का ईनामी अभियुक्त दून पुलिस के शिंकजे में आया। ईनामी अभियुक्त सहित 03 अभियुक्तों को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के कब्जे से अवैध अस्लाह बरामद हुए। कुछ दिन पूर्व भुड्डी गांव में हुई हत्या की घटना में प्रयुक्त पिस्टल अभियुक्त द्वारा ही उपलब्ध कराया गया था।

अभियुक्तों के कब्जे से 01 पिस्टल 32 बोर मय 02 खाली मैगजीन ,02 जिन्दा कारतूस व 02 तमंचे 315 बोर व 04 जिन्दा कारतूस बरामद हुए।

अपराध तथा अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के दृष्टिगत देहरादून एसएसपी द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में सघन चैकिंग अभियान चलाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में रात्री को कोतवाली पटेलनगर पुलिस को सूचना मिली की चंद्रबनी की तरफ चोटिया बाबा मंदिर के पास निर्माणाधीन हाइवे के पास 03 संदिग्ध अभियुक्त घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। सूचना पर कोतवाली पटेलनगर से पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची, जहां पुलिस टीम को निर्माणाधीन हाईवे पर पुलिया के नीचे तीन संदिग्ध व्यक्ति बैठे दिखाई दिये। जिन्हें पुलिस टीम द्वारा दबिश देते हुए मौके से पकड लिया गय।

पूछताछ करने पर उनके द्वारा अपने नाम क्रमशः 1-फरहान पुत्र शौकीन 2- फरमान बेग पुत्र शफीक बेग तथा 3- जैद पुत्र इकबाल बताया गया। तलाशी लेने पर अभियुक्तों के पास से 01 पिस्टल 32 बोर, 02 खाली मैग्जीन, 02 जिंदा कारतूस, 02 देशी तमंचे 315 बोर तथा 04 जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद हुए।

अभियुक्तो से बरामद अस्लहों के सम्बन्ध में पूछने पर उनके द्वारा बताया कि उक्त अस्लहे फरहान तथा जैद अपने गाँव लंढौरा से किसी से लेकर फरमान को बेचने के लिए लाये थे। 14 जून को भुड्डी गावं में हुए सोहेल हत्याकाण्ड में शाहिद हारुन द्वारा प्रयोग की गई पिस्टल भी अभियुक्त फरहान द्वारा ही उपलब्ध कराई गई थी। अभिुयक्त उक्त प्रकरण के सम्बन्ध में कोतवाली पटेलनगर पर पंजीकृत मु0अ0सं0-366/2026 में वांछित चल रहा था, अभियुक्त के लगातार फरार चलने के कारण देहरादून एसएसपी द्वारा अभियुक्त फरहान बेग की गिरफ्तारी पर 15000 रुपये का ईनामी घोषित किया गया था। मौके से तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तों के विरूद्ध कोतवाली पटेल नगर पर धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत किया गया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त

1-फरमान बेग पुत्र शफीक बेग निवासी नूर इनक्लेव आजाद काँलोनी कोतवाली पटेलनगर देहरादून उम्र 21 वर्ष

2-जैद पुत्र इकबाल निवासी मोहल्ला हजरत बिलाल लढौरा हरिद्वार उम्र 18 वर्ष

3-फरहान पुत्र शौकीन निवासी हजरत बिलाल मोहल्ला लढौरा हरिद्वार उम्र 20 वर्ष

बरामदगी

01: 01 पिस्टल 32 बोर 02 खाली मैगजीन,02 जिन्दा कारतूस

02: 02 देशी तमंचा 315 बोर ,04 जिन्दा कारतूस

01 देशी तमंचा 315 बोर ,02 जिन्दा कारतूस

*पुलिस टीम:*

01: व0उ0नि0 प्रमोद शाह कोतवाली पटेलनगर

02: उ0नि0 जयवीर सिंह चौकी प्रभारी आईएसबीटी पटेलनगर

03: उ0नि0 बलवीर सिंह

04: का0 गौरव कुमार

05: का0 विश्वास चौधरी

06: का0 नितिन कुमार

एसओजी टीम:

1-उ0नि0 संदीप कुमार (प्रभारी एसओजी टीम देहरादून)

2-हे0का0 चमनकुमार

3-का0 ललित कुमार

4-का0 देवेन्द्र कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *