लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा की कांग्रेस में बडी सेंध, ब्लॉक प्रमुख ग्राम प्रधान समेत 108 ने थामा बीजेपी का दामन

देहरादून- लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने कांग्रेस में बडी सेंध मारी की है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने तराश कर कांग्रेस के कयी बडे नेताओं को भाजपा ज्वाइन कराकर चुनाव से ठीक पहले विपक्षी दल को बड़ा झटका दिया है। ग्राम प्रधान ब्लॉक प्रमुख और एक जिला अध्यक्ष समेत 108 कांग्रेस के कार्य नेताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भाजपा का दामन थामा है।

बता दें कि यह पहला झटका नहीं बल्कि इसके बाद कई और झटके कांग्रेस को लगने वाले हैं क्योंकि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि यह सिलसिला आगे भी चलने वाला है। रुकने वाला नहीं है क्योंकि भाजपा से पूरे प्रदेश भर में कई कांग्रेसी नेताओं से संपर्क है और आने वाले टाइम मेन कयी कांग्रेसी भाजपा का दामन थामने वाले हैं। यानी कि कहीं ना कहीं कांग्रेस को आगे और बड़ा धक्का लगने वाला है।

वही कांग्रेसियों के भाजपा ज्वाइन करने को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि कांग्रेस के नेता भाजपा में आकर भाजपामयी हो रहे हैं। क्योंकि भाजपा संस्कारिक और वैचारिक पार्टी है। महेंद्र भट्ट ने कहा कि  इसमें कार्यकर्ता विचारों से जुड़ता है व्यक्तियों से नहीं जुड़ता है।

वहीं द्वारिखाल से कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक प्रमुख महेंद्र राणा का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कम धामी के कार्यशैली से प्रभावित होकर उन्होंन भाजपा ज्वाइन की है। महेंद्र राणा ने कहा कि कांग्रेस में ब्लॉक प्रमुख रहते हुए उन्होंने काफी समय पहले इस्तीफा दे दिया है क्योंकि वह भाजपा के कार्य करने के तरीके से प्रभावित हैं।

कुल मिलाकर अगर भाजपा की लोकसभा चुनाव की तैयारी को देखा जाए तो भाजपा काफी मजबूत नजर आ रही है तो वहीं कांग्रेस बेबस नजर आ रही है क्योंकि आगे अभी कई और झटके कांग्रेस को लगना बाकी है। ऐसे में क्या कांग्रेस भी भाजपा में सेंधमारी करेगी यह देखना दिलचस्प होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *