देहरादून – 19 और 20 अगस्त को उपराष्ट्रपति उत्तराखंड दौरे में रहेंगे। इस दौरान 19 तारीख को उनका देहरादून में आगमन होगा रात को वह लोक भवन में विश्राम करेंगे और साथ ही 20 तारीख को मसूरी LBS एकेडमी जाएंगे जिसको लेकर देहरादून पुलिस ने नया ट्रैफिक प्लान लागू किया है जिसको देखकर ही लोग घर से बाहर निकले.
19 अगस्त से 20 अगस्त तक देहरादून में प्रस्तावित वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत ट्रैफिक एडवाइजरी
रुट डाइवर्ट का समय
19/08/2026 को दोपहर 13.00 से 15.30 बजे तक
20/08/2026 को प्रातः 08.30 से 10.30 बजे तक
20/08/2026 को दोपहर 12.00 बजे से 15.00 बजे तक
■ ऋषिकेश से देहरादून शहर / मसूरी आने वाले वाहनों के लिये
रानीपोखरी भोगपुर – थानों – 06 नम्बर पुलिया – सहस्त्रधारा क्रासिंग – सर्वे चौक होते हुए देहरादून शहर में प्रवेश कराया जायेगा तथा मसूरी हेतु सहस्त्रधारा क्रासिंग – आईटी पार्क – साईं मन्दिर से होते हुए मसूरी की ओर भेजा जायेगा।
■ हरिद्वार से देहरादून शहर/मसूरी आने वाले वाहनों के लियेः
भानियावाला फ्लाई ओवर सर्विस लेन – डोईवाला चौक – दूधली मार्ग की ओर भेजते हुए कारगी चौक से देहरादून शहर की ओर प्रवेश कराया जायेगा तथा मसूरी जाने वाले वाहनों को कारगी चौक – आईएसबीटी – शिमला बाईपास – जीएमएस रोड – कैन्ट – अनारवाला होते हुए मसूरी की ओर भेजा जायेगा।
■ आशारोडी / प्रेमनगर क्षेत्र से से मसूरी जाने वाले वाहनों के लिये
आशारोडी / प्रेमनगर क्षेत्र से मसूरी जाने वाले वाहनों को आईएसबीटी – शिमला बाईपास – जीएमएस रोड – बल्लूपुर चौक – कैन्ट – अनारवाला होते हुए मसूरी की ओर भेजा जायेगा.
■ देहरादून शहर से हरिद्वार / ऋषिकेश जाने वाले वाहनों के लिये
कारगी चौक – दूधली मार्ग – डोईवाला चौक – भानियावाला सर्विस लेन – लालतप्पड – नेपाली फार्म तिराहा होते हुए ऋषिकेश / हरिद्वार की ओर भेजा जायेगा।
■ मसूरी से हरिद्वार / ऋषिकेश जाने वाले वाहनों के लियेः
जे०पी० बैंड – बार्लोगंज – कुठाल गेट – ओल्ड मसूरी रोड – सांई मन्दिर – काठ बंगला पुलिया – किरशाली चौक – आईटी पार्क – सहस्त्रधारा क्रासिंग – 06 नम्बर पुलिया – महाराणा प्रताप चोक- थानो रोड होते हुए अपने गंतव्य की ओर भेजा जायेगा।
■ ईसी रोड से मसूरी जाने वाले वाहनों के लिये
सर्वे चौक – सहस्त्रधारा क्रासिंग – आईटी पार्क – साईं मन्दिर होते हुए मसूरी की ओर भेजा जायेगा।
■ घण्टाघर से मसूरी जाने वाले वाहनों के लिये
ग्रेट वैल्यू – कैनाल रोड – काठ बंगला पुल – सांई मन्दिर होते हुए मसूरी की ओर भेजा जायेगा।
■ हाथीबडकला / दिलाराम से मसूरी जाने वाले वाहनों के लियेः
दिलाराम – ग्रेट वैल्यू – कैनाल रोड – काठ बंगला पुल – सांई मन्दिर होते हुए मसूरी की ओर भेजा जायेगा।
डायवर्जन प्वाईंट
1- भोगपुर तिराहा (रानीपोखरी)
2- भानियावाला फ्लाई ओवर
3- डोईवाला थाने से 100 मी0 आगे दूधली रोड
4- कारगी चौक
5- शिमला बाईपास चौक
6- एनेक्सी तिराहा
7- सहस्त्रधारा क्रासिंग
8- साईं मन्दिर, राजपुर रोड
9- दिलाराम चौक
10- ग्रेट वैल्यू तिराहा
11- सांई मन्दिर तिराहा
12- कुठालगेट तिराहा
अपील / एडवाइजरीः
■ यातायात पुलिस द्वारा निर्धारित डायवर्जन एवं रूट प्लान का पालन करें तथा अनावश्यक रूप से प्रतिबंधित मार्गों का प्रयोग न करें।
■ किसी भी दशा में अपने वाहन मुख्य मार्ग, सड़क के किनारे अथवा प्रतिबंधित स्थानों पर पार्क न करें, जिससे यातायात बाधित हो।
■ अपने गन्तव्य तक पहुँचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें और यातायात पुलिस द्वारा दिए जा रहे निर्देशों का पालन करें।
■ अति आवश्यक सेवा (Ambulance, Police, Fire आदि) के वाहनों को रोका / डायवर्ट नहीं किया जायेगा। इसके अतिरिक्त आवश्यक सेवाएं (पेट्रोल / दूध / गैस / सब्जी) के वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से पास कराया जायेगा।
■ NO Parking Zone में वाहन खडा करनें पर Traffic Crane द्वारा Vehicle को टो किया जायेगा तथा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
■ धैर्य रखें, हॉर्न का अनावश्यक प्रयोग न करें, यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें।
■ किसी भी असुविधा से बचने के लिए यातायात प्लान का पालन करें।
■ ट्रैफिक सम्बन्धी अपडेट्स पाने के लिए देहरादून पुलिस तथा ट्रैफिक पुलिस के सोशल मीडिया पेज (Facebook / Instagram) को फोलो करें।







