थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस और ANTF ने 10 किलो गांजे के साथ 1 नशा तस्कर को किया गिरफ्तार

देहरादून : थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने बीती रात नशे के खिलाफ जिले में एसएसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कामयाबी हासिल की। नेहरू कॉलोनी पुलिस ने 10 किलो अवैध गाँजे और स्कूटी संख्या UK07BQ8129 के गिरफ्तार किया।

बता दें कि मुख्यमंत्री के ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के अभियान के तहत देहरादून एसएसपी के निर्देशन मे जिले को नशा मुक्त करने और नशा तस्करों के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिए पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और थाना नेहरू कोलोनी थानाध्यक्ष के निर्देश पर टीम गठित कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये।

थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने बीती रात मोथरोवाला पुल पर चेकिंग के दौरान 01 आरोपी को 10 किलो गांजे के साथ एक आरोपी क़ो गिरफ्तार किया गया। साथ ही थाना नेहरू कॉलोनी पर मुकदमा अपराध संख्या 474 /23 धारा 8/20/60 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया ।गिरफ्तार आरोपी को बाद विधिक कारवाही के आज माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पता

1 सौरभ पुत्र विजयनाथ निवासी सपेरा बस्ती मथुरा वाला थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून उम्र 19 वर्ष।

बरामदगी विवरण

(1). अभियुक्त के कब्जे से 10 कि0ग्रा0 अवैध गांजा बरामद होना,ा  जा परिवहन हेतु प्रयुक्त स्कूटी वाहन संख्या UK07BQ8129 बरामद होना।

पुलिस टीम

1.उपनिरीक्षक सतबीर सिंह भंडारी , चौकी प्रभारी जोगीवाला, थाना नेहरू कॉलोनी

2.कांस्टेबल विपिन सेमवाल थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून

3. कांस्टेबल हेमवती बहुगुणा थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून

4.कांस्टेबल प्रवीण भंडारी थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून

5. कांस्टेबल आशीष राठी थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून

6. कांस्टेबल बृजमोहन थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून

7.कांस्टेबल मोहित राठी ANTF देहरादून।

8. कांस्टेबल मनोज शर्मा ANTF देहरादून।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *