Home / उत्तराखंड / ना बारिश की फिक्र ना गर्मी की परवाह, देहरादून SSP के निर्देशों पर शहर से लेकर देहात तक लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान 

ना बारिश की फिक्र ना गर्मी की परवाह, देहरादून SSP के निर्देशों पर शहर से लेकर देहात तक लगातार चल रहा सघन चेकिंग अभियान 

देहरादून।भारी बारिश के बीच भी आमजन की सुरक्षा को दून पुलिस मुस्तैद है।एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर सम्पूर्ण जनपद में लगातार सघन चेकिंग अभियान चला रही है।जनपद की सीमाओं व आन्तरिक मार्गो पर संदिग्धों की तलाश हेतु पुलिस द्वारा लगातार सघन चैकिंग की जा रही है।

एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर जनपद के नगर व देहात क्षेत्र में पुलिस द्वारा लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान जनपद के सभी सीमावर्ती चैक पोस्टों के साथ-साथ आन्तरिक मार्गों पर पुलिस द्वारा बाहरी व्यक्तियों/वाहनों की लगातार सघन चैकिंग सुनिश्चित की जा रही है, साथ ही बाहरी राज्यों से आने वाले व्यक्तियों से आवश्यक पूछताछ कर उनके सत्यापन की कार्यवाही की जा रही है।

इसके अतिरिक्त संदिग्ध गतिविधियों पर सतर्क दृष्टि रखते हुए संदिग्धों की तलाश हेतु भीड़ भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी गश्त की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *