नेहरू कॉलोनी पुलिस और एसओजी ने स्मैक के साथ महिला को किया गिरफ्तार, स्कूटी से करती थी तस्करी

देहरादून : नशा तस्करों पर दून पुलिस ने कड़ा प्रहार करते हुए लगभग 21 लाख रूपये की कीमत की 70.05 ग्राम अवैध स्मैक के साथ 05 आरोपियों को अलग- अलग थाना क्षेत्रों से गिरफ्तार किया जिसमे एक महिला भी शामिल है। ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025 के विजन को सार्थक करने और नशे पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए देहरादून एसएसपी द्वारा सभी अधीनस्थों को कड़े निर्देश दिए गए है।

बता दें कि बीती रात थाना नेहरु कालोनी पुलिस ने 35.60 ग्राम स्मैक के साथ 01 महिला तस्कर गिरफ्तार किया। साथ ही तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी को सीज किया।

ये कार्रवाई नेहरू कालोनी पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने की।चैकिंग के दौरान अजबपुर चौक के पास से 01 महिला अभियुक्ता को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्ता:-सरोजनी पत्नी गिरधर प्रसाद निवासी 53/02 आफिसर्स कालोनी, थाना नेहरू कालोनी, जनपद देहरादून, उम्र 50 वर्ष।

अन्य आरोपी पटेल नगर थाना क्षेत्र और डोईवाला थाने क्षेत्र में गिरफ्तार हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *