देहरादून : प्रभारी निरीक्षक कैन्ट देहरादून द्वारा थाना क्षेत्र के सैलून मालिकों की मीटिंग ली गई।
आज प्रभारी निरीक्षक सन्तोष सिंह कुँवर द्वारा थाना क्षेत्र के सैलून मालिको की गोष्ठी ली गयी। जिसमें उच्चाधिकारियों द्वारा दिये गये निर्देश के अनुरुप सैल्यून में कार्य करने वाले समस्त कर्मचारियों (महिला/पुरुष) का शत प्रतिशत सत्यापन करवाने तथा सैल्यून में सीसीटीवी कैमरा लगवाने के लिए निर्देशित किया गया।
सैल्यून में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति/ कर्मचारी आने पर उसकी सूचना तत्काल थाना कैन्ट को देने के सम्बन्ध में कड़े निर्देश दिये गये। ताकि आवश्यक विधिक कार्यवाही अमल में लायी जा सके।









