Home / उत्तराखंड / देहरादून / जरूरी सूचना : देहरादून में 24 घंटे के लिए विधानसभा के पास रेलवे क्रासिंग रहेगी बंद, वैकल्पिक मार्ग का करें प्रयोग

जरूरी सूचना : देहरादून में 24 घंटे के लिए विधानसभा के पास रेलवे क्रासिंग रहेगी बंद, वैकल्पिक मार्ग का करें प्रयोग

देहरादून पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है जो सभी को जाननी जरूरी है। देहरादून में 24 घंटे के लिए विधानसभा के पास रेलवे क्रासिंग बंद रहेगी यहां मेंटेनेंस का काम किया जाएगा। पुलिस प्रशासन ने सभी वाहन चालकों और आम जनता से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए इस मार्ग का उपयोग न करें और वैकल्पिक रूट का सहारा लें।यदि आप इस रूट से यात्रा करने की योजना बना रहे हैं, तो कृपया अपने गंतव्य के लिए पहले से ही दूसरे रास्तों का चुनाव कर लें।

बता दें कि विधानसभा के निकट रेलवे क्रासिंग पर कार्य के चलते 22 अक्टूबर दोपहर 12 बजे से 23 अक्टूबर दोपहर 12 बजे तक रेलवे क्रासिंग सड़क यातायात के लिए पूर्णतः बन्द रहेगी. 22 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से 23 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे तक विधानसभा के निकट स्थित रेलवे क्रासिंग पर आवश्यक कार्य होने के कारण उक्त रेलवे क्रासिंग सड़क यातायात हेतु पूर्ण रूप से बन्द रहेगी।इस दौरान उक्त मार्ग से आवागमन करने वाले सभी वाहन चालकों से अपील है कि कृपया उक्त मार्ग का प्रयोग न करें एवं वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *