भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर बने यमुना घाटी का लाल अजय विक्रम सिंह बिष्ट, (रंवाई) बड़कोट में की पढ़ाई

भारतीय वायु सेना में बडकोट यमुना घाटी का लाल अजय विक्रम सिंह बिष्ट फ्लाइंग ऑफिसर बन गये है। घर और गांव में खुशी की लहर है।

बता दे कि अजय विक्रम सिंह बिष्ट  तेजस परेड ग्राउंड हैदराबाद में संयुक्त दीक्षांत परेड के बाद भारतीय वायु सेना में फ्लाइंग ऑफिसर पद पर कमीशन प्राप्त किया, उनके पिता विनोद बिष्ट एडवोकेट हैं और मां अध्यापिका हैं।  सभी ने परिजन को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। अजय विक्रम सिंह नंदगांव , बड़कोट यमुना घाटी उत्तरकाशी के निवासी हैं।

उत्तराखंड के एक छोटे से स्थान बड़कोट (रवांई) में पढ़कर फ्लाइंग ऑफिसर बनना कोई छोटी उपलब्धि नहीं है, और अजय की उपलब्धि उनकी असाधारण क्षमताओं और उत्कृष्टता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है- जय भारत -जय उत्तराखंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *