देहरादून : देहरादून में वारंटियों के विरुद्ध प्रचलित कार्यवाही में कोतवाली कैंट पुलिस ने 01 वारंटी को गिरफ्तार किया। वारंटी लम्बे समय से 02 मामलों एनडीपीएस एक्ट व आर्म्स एक्ट में फरार चल रहा था।
बता दें कि माननीय न्यायालयों से प्राप्त गैर जमानतीय वारण्टों की शत प्रतिशत तामीली किये जाने के लिए देहरादून एसएसपी द्वारा आदेश निर्गत किये गये हैं । इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कैंट द्वारा अभियान चलाकर वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए आज एक वारण्टी को गिरफ्तार किया गया। जिसको कि आज मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
नाम पता वारण्टी
1. राकेश राम पुत्र श्री जगदीश राम निवासी ग्राम सिरिनिया थाना अशोक पेप मिल जिला दरभंगा बिहार , हाल पता इन्दरा कॉलोनी चुक्खुवाला देहरादून उम्र 25 वर्ष संबंधित वाद सं0 169/2022 , मु0अ0सं0 296/21 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट व वाद सं0 3478/2025 , मु0अ0सं0 102/24 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट
पुलिस टीम
1.अपर उ0नि0 वीरेन्द्र राम
2.कानि0 827 अवनीश कुमार
3.कानि0 1681 योगेश सैनी








