हत्या कर 9 साल से फरार चल रहे हत्यारोपी को देहरादून पुलिस ने दबोचा, प्रॉपर्टी विवाद‌ के चलते की थी हत्या

देहरादून : 2014 में हत्या कर 9 वर्षो से फरार चल रहे वारंटी आरोपी को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपी ने प्रॉपर्टी विवाद के चलते अपने साथी के साथ मिलकर वर्ष 2014 में जाखन निवासी एक व्यक्ति की हत्या की‌ थी।घटना में पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया था। वर्ष 2015 में माननीय न्यायालय से जमानत लेने के बाद से ही आरोपी लगातार फरार चल रहा था। पूर्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए मां0 न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी किये गये थे। गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम द्वारा लगातार दबिशें दी जा रही थी।

मामला थाना राजपुर का है। मा0 न्यायालय से प्राप्त गैर जमानती वारण्टो की शत प्रतिशत तामील किये जाने के लिए देहरादून एसएसपी द्वारा सभी अधीनस्थों को कडे निर्देश निर्गत किये गये। इसी के तहत थाना राजपुर पुलिस द्वारा अभियान चलाकर वारण्टियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग पुलिस टीम का गठन किया गया। थाना राजपुर पर गठित टीम द्वारा वर्ष 2015 से फरार चल रहे वारेंटी अभियुक्त दीपक पवांर को जाखन के दून विहार से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त दीपक पंवार द्वारा वर्ष 2014 में जाखन निवासी राहुल देवगन व उसके साथी फिरोज, जो की रुड़की का रहने वाला था, पर अपने साथी दिगपाल सिरोही उर्फ बॉबी सिरोही के साथ प्रॉपर्टी के विवाद मे जानलेवा हमला किया गया था। जिसमें फिरोज की मौके पर मृत्यु हो गई थी व राहुल देवगन द्वारा किसी प्रकार भाग कर अपनी जान बचाई गई थी। जिस सम्बन्ध में *थाना राजपुर पर धारा 302/120बी भादवी तथा 25 आर्म्स एक्ट* का अभियोग पंजीकृत किया गया था। जिसमें पूर्व में दोनो हत्यारोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। वर्ष 2015 में मां0 न्यायालय से अभियुक्त द्वारा जमानत ली गयी थी, जिसके पश्चात से ही अभियुक्त दीपक पवांर लगातार फरार चल रहा था। अभियुक्त के विरुद्ध मां0 न्यायालय द्वारा पूर्व में गैर जमानती वांरट जारी किये गए थे, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस द्वारा उसके घर एलम थाना कांधला जनपद शामली उत्तर प्रदेश में कई बार दबिश दी गई थी पर अभियुक्त लगातार अपने ठिकाने व पहचान बदलकर गिरफ्तारी से बच रहा था। अभियुक्त को समय से मां0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

नाम पता अभियुक्त

दीपक पवार पुत्र सत्येंद्र सिंह निवासी ग्राम अलम,थाना कांधला जनपद शामली उत्तर प्रदेश, हाल पता दून विहार थाना राजपुर जनपद देहरादून उम्र 32 वर्ष।

पुलिस टीम
1- उ0नि0 विकेंद्र चौधरी, चौकी प्रभारी जाखन
2- कांस्टेबल सुरेंद्र
3- कांस्टेबल विकास कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *