Home / उत्तराखंड / देहरादून / संविधान दिवस पर कांग्रेस का लोकभवन कूच, बरसे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कहा- घेराव का नाटक करने वाली कांग्रेस, बाबा साहब के अपमान की महापापी  

संविधान दिवस पर कांग्रेस का लोकभवन कूच, बरसे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कहा- घेराव का नाटक करने वाली कांग्रेस, बाबा साहब के अपमान की महापापी  

देहरादून  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने समस्त प्रदेशवासियों को संविधान दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए भारत रत्न अम्बेडकर जी के मूल्यों और सिद्धांतों पर चलने का आग्रह किया है। उन्होंने कांग्रेस के संविधान बचाओ कार्यक्रम को राजनीतिक पाखंड बताया। साथ ही आरोप लगाया कि बाबा साहब का सर्वाधिक अपमान और उनके योगदान को कमतर करने का पाप कांग्रेस ने किया है।

पार्टी मुख्यालय में भारत रत्न अम्बेडकर जी को श्रद्धांजलि देने के अवसर पर उन्होंने सभी लोगों को संविधान दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। साथी उन्होंने कहा कि हम सबको बाबा साहब के संविधान के संरक्षण में उनके विचारों को साथ लेते हुए विकसित भारत का निर्माण करना है। इस अवसर पर मीडिया द्वारा कांग्रेस के राजभवन घेराव कार्यक्रम को लेकर पूछे गए प्रश्न का उत्तर देते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पार्टी पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने लंबे शासनकाल में कभी भी संविधान के मुख्य शिल्पकार एवं रचयिता को उचित सम्मान तक नहीं दिया।

प्रदेश अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सदैव संविधान निर्माता के अमूल्य योगदान को कमतर करने और इतिहास से उनके महत्व को घटाने की साजिश रची है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जिस दल ने हमेशा संवैधानिक मूल्यों और उसके रचयिता की उपेक्षा की, वह आज कौन सा सम्मान बचाने के नाम पर घेराव का नाटक कर रहा है? कांग्रेस को प्रदेश की जनता के सामने इसका जवाब देना चाहिए कि वे क्यों लगातार न्यायपालिका, चुनाव आयोग, संसद और अन्य संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का प्रयास कर रही है? क्यों उनके शीर्ष नेता विदेशी दुश्मनों से साथ हाथ मिलाते हुए सड़क पर हिंसा से देश में बदलाव लाना चाहते हैं? क्यों वे झूठा भ्रम और अफवाह की राजनीति करते हुए देश दुनिया में भारत के लोकतंत्र को बदनाम कर रहे हैं? लेकिन प्रदेश की राष्ट्रभक्त जनता कांग्रेस के यह सब काले कारनामे भी देख रही है और सड़कों पे किया जा रहा यह ढोंग भी। लिहाजा वह आने वाले चुनाव में विपक्ष की इस नकारात्मक राजनीति का जवाब देवभूमि में रिकार्ड कमल खिलाकर सकारात्मक तरीके से देगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *