देहरादून : आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को देखते हुए देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल हुआ है। एसएसपी देहरादून ने 18 निरीक्षक और उप-निरीक्षकों के तबादले कर दिए हैं, जो तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। पुलिस लाइन से 7 निरीक्षकों को अब थानों की कमान सौंप दी गई है।
कमल मोहन भंडारी को कोतवाली नगर, कुंदन सिंह राणा को पटेल नगर, वीरेंद्र चंद्र रमोला को रायपुर, मुकेश चौहान को रायवाला, मनोहर भंडारी को प्रेमनगर, नरेंद्र बिष्ट को सहसपुर और शांति कुमार को सेलाकुई थाने का प्रभारी बनाया गया है।
इसके अलावा बी.एन. भारती को चकराता से मसूरी और रकेंद्र कंधाइत को नेहरू कॉलोनी थाने का प्रभारी बनाया गया है।चुनाव से पहले इस फेरबदल को कानून-व्यवस्था मजबूत करने की तैयारी माना जा रहा है।कोतवाली नगर में कमल मोहन भंडारी, पटेल नगर में कुंदन सिंह राणा, रायपुर में वीरेंद्र रमोला, रायवाला में मुकेश चौहान, प्रेमनगर में मनोहर भंडारी, सहसपुर में नरेंद्र बिष्ट और सेलाकुई में शांति कुमार को नया प्रभारी बनाया गया।









