Home / उत्तराखंड / उत्तराखंड पुलिस विभाग से दुखद खबर, निरीक्षक मनोज मनराल का हार्ट अटैक से निधन, SSP ने जताया शोक

उत्तराखंड पुलिस विभाग से दुखद खबर, निरीक्षक मनोज मनराल का हार्ट अटैक से निधन, SSP ने जताया शोक

देहरादून -उत्तराखंड पुलिस विभाग से दुखद खबर है। निरीक्षक मनोज मनराल का हार्ट अटैक से निधन ह गगया जिससे पुल विभाग में शोक की लहर है। आज जनपद देहरादून में निरीक्षक एलआईयू के पद पर नियुक्त निरीक्षक मनोज मनराल का हृदयाघात से आकस्मिक निधन हो गया।

देहरादून एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने दिवंगत मनोज मनराल के आकस्मिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दुख की इस घडी में शोक संतृप्त परिवार को धैर्य व शक्ति प्रदान करने के लिये ईश्वर से कामना की।

दिवंगत मनोज मनराल जी मूल रूप से जनपद अल्मोड़ा के रहने वाले थे। दिवंगत मनोज मनराल जी अपने सौम्य/शालीन व्यवहार के लिए पहचाने जाने वाले और अपने कर्तव्य के प्रति संवेदनशील तथा पूर्ण रूप से समर्पित थे, वे वर्ष 2002 में उ०नि० एलआईयू के पद पर पुलिस विभाग में भर्ती हुए थे व अक्टूबर 2025 से जनपद देहरादून में निरीक्षक एलआईयू के पद पर नियुक्त थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *