देहरादून : पेपर लीक मोदी धर्मेंद्र का इस्तीफा व राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में लोक भवन का घिराव करने जा रहे सूर्यकांत धस्माना, राजेंद्र भंडारी , डाक्टर जसविंदर सिंह गोगी समेत सौ से ज्यादा कांग्रेसी गिरफ्तार।
देर शाम साढ़े आठ बजे सूर्यकांत धस्माना के नेतृत्व में लगभग दो सौ कांग्रेसी कार्यकर्ता कैंट रोड स्थित सेंटरो मॉल के पास एकत्रित हुए और लोक भवन की ओर धरना व घेराव के लिए कूच किया ।
कार्यकर्ताओं के आगे बढ़ते देख पुलिस के हाथ पांव फूल गए और पुलिस ने बैरीकेडिंग ने बैरीकेडिंग से पहले कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास किया किंतु आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने पुलिस की घेराबंदी तोड़ दी और बैरीकेडिंग पर चढ़ गए जिससे पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोंक झोंक हुई और आधार घंटे तक गुत्थम गुत्था करने के बाद पुलिस ने सूर्यकांत धस्माना राजेंद्र भंडारी डाक्टर जसविंदर सिंह गोगी, सुजाता पॉल , प्रतिमा सिंह, सोनिया आनंद, सुमित खन्ना, वीरेंद्र पोखरियाल ,पिया थापा समेत सौ कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन भेज दिया।
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि अब ये आंदोलन तब तक चलता रहेगा जब तक देश के युवा छात्रों को न्याय नहीं मिलता तब तक।







