Home / बड़ी खबर / बड़ी खबर: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 IAS और PCS अधिकारियों के तबादले

बड़ी खबर: उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 IAS और PCS अधिकारियों के तबादले

ब्रेकिंग देहरादून

उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 30 IAS और PCS अधिकारियों के तबादले

​ उत्तराखंड शासन ने कार्मिक विभाग से आदेश जारी कर 10 IAS और 20 PCS अफसरों के कार्यक्षेत्र में बड़ा बदलाव किया है।

​आईएएस अभिनव शाह को मुख्य विकास अधिकारी (CDO) देहरादून की जिम्मेदारी से अवमुक्त कर अपर सचिव पर्यटन का महत्वपूर्ण प्रभार सौंपा गया है।

​आईएएस दीपक सैनी को देहरादून का नया मुख्य विकास अधिकारी (CDO) नियुक्त किया गया है।

​आईएएस प्रवीण कुमार को सीडीओ पिथौरागढ़ और आईएएस अनामिका को सीडीओ अल्मोड़ा की जिम्मेदारी दी गई है।

​आईएएस दीपक रामचंद्र सेठ चमोली के नए सीडीओ बने हैं, जबकि आईएएस राहुल आनंद को उत्तरकाशी का सीडीओ बनाया गया है।

​आईएएस आशिमा गोयल को नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी और पीसीएस स्मृता परमार को नगर आयुक्त नगर निगम रुड़की बनाया गया है।

​पीसीएस अभिषेक त्रिपाठी अब पंचायती राज निदेशालय देहरादून के नए निदेशक होंगे।

​पीसीएस अधिकारी पंकज कुमार उपाध्याय को हरिद्वार कुंभ मेला का अपर मेलाधिकारी बनाया गया है।

​पीसीएस जितेंद्र कुमार को देहरादून का नया अपर जिलाधिकारी (ADM) और विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी (CALA) नियुक्त किया गया है।

​ शासन ने सभी 30 अधिकारियों को अपने वर्तमान पदभार से तत्काल कार्यमुक्त होकर नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।

Tagged:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *