Home / उत्तराखंड / देहरादून / जौलजीबी मेले में कांग्रेस विधायक की गुंडागर्दी और हंगामा, बेहद शर्मनाक, दशक बाद भी कांग्रेस में नहीं आया बदलाव, 27 में जनता फिर बढ़ाएगी सजा : महेंद्र * 

जौलजीबी मेले में कांग्रेस विधायक की गुंडागर्दी और हंगामा, बेहद शर्मनाक, दशक बाद भी कांग्रेस में नहीं आया बदलाव, 27 में जनता फिर बढ़ाएगी सजा : महेंद्र * 

Mahendra

देहरादून । भाजपा ने जौलजीबी मेले में कांग्रेस विधायक द्वारा की गई गुंडागर्दी और हंगामे की कड़ी आलोचना करते हुए इसे शर्मनाक हरकत बताया है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि चुनाव से पहले कांग्रेस का असली अराजक चेहरा एक बात फिर जनता के सामने आ गया है। पुनः साबित हुआ है कि जनता दी गई 10 वर्ष की सजा के बाद भी कांग्रेस के विधायकों नेताओं की हिंसक एवं अलोकतांत्रिक प्रवृति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। ये देवभूमि की जनता और उनकी चुनी हुई सरकार है, ऐसी कोई गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, कानूनी और लोकतान्त्रिक तरीके से कांग्रेस को करारा जवाब मिलेगा।

उन्होंने मीडिया के माध्यम से सामने आई कांग्रेस विधायक की मारपीट, गुंडागर्दी, हंगामे और अमर्यादित को बेहद शर्मनाक और नैतिकहीनता की पराकाष्ठा बताया। अपनी प्रतिक्रिया में उन्होंने कहा कि ये कांग्रेस पार्टी का असली अपराधिक एवं अलोकतांत्रिक चेहरा बताया है। दरअसल विपक्षी विधायक एवं नेता, डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों और मुख्यमंत्री श्री पुष्कर धामी की लोकप्रियता से बौखलाये हुए हैं। यही वजह है कि वे लगातार झूठ, भ्रम, अफवाह और अराजक राजनीति कर राज्य का माहौल खराब करने की कोशिश में हैं। लेकिन प्रदेश की जागरूक एवं जिम्मेदार जनता और उनकी चुनी सरकार के चलते, उनकी सारी कोशिशें असफल साबित हो रही हैं। ऐसे में अब जब चुनाव होने वाले हैं और जनता के सामने परीक्षा का समय आ गया है तो कांग्रेस में हताशा एवं निराशा आना स्वाभाविक है।

उन्होंने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व से भी अपील की कि यदि थोड़ी सी नैतिकता एवं साहस उनमे शेष है तो वे तत्काल अपने विधायक पर कार्रवाई करें। क्योंकि बाद में पछताना नहीं, क्योंकि जनता ने तो लोकतान्त्रिक तरीके से उन्हें सबक सिखाने का मन बनाया हुआ है। जो शर्मनाक और अपराधिक कृत्य कांग्रेस विधायक द्वारा किया गया, उसपर कानूनी कार्रवाई तो होनी ही है। लेकिन प्रदेश की जनता भी उन्हें आने वाले चुनावों में करारा सबक सिखाएगी।

वहीं उन्होंने कहा कि जनता, कांग्रेस विधायकों एवं नेताओं की गुंडागर्दी, बहिन बेटियों के साथ अन्याय, जातिवादी झूठ की राजनीति, तुष्टिकरण नीति का समर्थन को देख रही है। और कांग्रेस की ये सब अराजक एवं आपराधिक कृत्य तब हो रहे हैं, जब ये विगत 10 वर्ष से सत्ता से बाहर हैं। जनता देख और समझ रही है कि यदि ये लोग सरकार में होते तो उनका इससे भी ख़ौफ़नाक चेहरा सामने आता। इस घटना ने एक बार फिर दर्शाया है कि एक तरफ विकास और संस्कृति को संजोने वाली भाजपा सरकार है और दूसरी तरफ विनाश एवं षड्यंत्र की नकारत्मक राजनीति करने वाली विपक्षी पार्टियां हैं।

 

्

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *