हरिद्वार।खानपुर क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले को हल्के में लेना प्रभारी निरीक्षक को भारी पड़ गया। एसएसपी नवनीत सिंह ने कड़ा रुख अपनाते हुए प्रभारी निरीक्षक दिगपाल सिंह कोहली को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
मिली जानकारी के अनुसार 3 दिन पहले खानपुर क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। पीड़ित पक्ष ने तत्काल पूरे घटनाक्रम की जानकारी प्रभारी निरीक्षक को दी, लेकिन आरोप है कि उन्होंने मामले में गंभीरता नहीं दिखाई और कार्रवाई में ढिलाई बरती। इसके चलते आरोपी फरार हो गए।एसएसपी नवनीत सिंह ने तुरंत संज्ञान लिया और संबंधित थाने को पोक्सो एक्ट सहित अन्य प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। साथ ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीआईयू टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई।सीआईयू टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। वहीं, मामले में लापरवाही बरतने पर एसएसपी ने प्रभारी निरीक्षक दिगपाल सिंह कोहली को निलंबित कर दिया।वहीं खानपुर थाने की नई जिम्मेदारी साइबर सेल में तैनात गोविंद सिंह को सौंपी गई है।
एसएसपी नवनीत सिंह ने यह संदेश दिया है कि थाने चौकिया में आने वाले कोई भी मामले में लापरवाही नहीं बरतनी है। खास तौर पर अगर मामला महिला या फिर नाबालिग से संबंधित है तो अगर ऐसे केस में लापरवाही बरती तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।







