देहरादून- देहरादून में एक पिता और बेटे का रिश्ता तारतार हुआ.बता दे कि कलयुगी बेटे ने पिता की चाकू से गोद कर हत्या कर दी.
मामला बीते दिन राजपुर थाना क्षेत्र का है जहाँ नशे में धुत्त एक बेटे ने पिता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिसमें पिता गंभीर रूप से घायल हो गया और पिता ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वही पुलिस ने आरोपी बेटे नितिन राणा को मौके से गिरफ्तार किया।
जानकारी मिली है कि आरोपी का परिवार वालों के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी दौरान नशे में धुत आरोपी नितिन राणा की अपने पिता मृतक मदन सिंह राणा से पारिवारिक कलह के चलते बहस हो गई व मृतक अपने बेटे पर जोर-जोर से चिल्लाते हुए उसे डांटने लगे। जिससे गुस्से व उत्तेजना में आकर उसने द्वारा घर के किचन में रखे हुए सब्जी काटने वाले चाकू से अपने पिता पर जानलेवा हमला कर उन्हें गम्भीर रूप से घायल कर दिया जिसकी कोरोनेशन अस्पताल में मौत हो गई।








