Home / उत्तराखंड / देहरादून / उत्तराखंड बीजेपी के मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने विधायक अरविंद पांडे के वायरल लेटर को बताया कूटरचित, कांग्रेस पर साज़िश का लगाया आरोप

उत्तराखंड बीजेपी के मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने विधायक अरविंद पांडे के वायरल लेटर को बताया कूटरचित, कांग्रेस पर साज़िश का लगाया आरोप

देहरादून : भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कांग्रेस द्वारा भाजपा विधायक अरविंद पांडे के कथित वायरल पत्र को मनगढंत और कूट रचित बताते हुए सभी आरोपों को निराधार और आपत्ति जनक बताया है।

मनवीर‌ चौहान ने कहा कि इस तरह के पत्र को सत्यता किसी भी तरह से स्पष्ट नहीं है और ना ही विधायक द्वारा किसी भी तरह से पार्टी के संज्ञान में यह जानकारी पत्र या किसी अन्य माध्यम से दी गई है। विधायक के आरोपों को आधार बनाकर कांग्रेस द्वारा फैलाई जा रही भ्रांति पहले भी कई बार निराधार ही साबित हुई है।

हालांकि इस संबंध में पार्टी नेतृत्व की तरफ से अपने विधायक से इस विषय को लेकर जानकारी ली जाएगी। वह हमारे वरिष्ठ कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि है, लिहाजा उनका पक्ष जानने के बाद ही यथोचित कार्रवाई की जाएगी। यदि कुछ भी गलत पाया गया तो अनुशासनहीनता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

मनवीर चौहान ने बिना पुष्टि के इस पत्र को लेकर कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा की गई बयानबाजियां को पूरी तरह अनर्गल एवं राजनीति से प्रेरित बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष को अपना घर संभालने की जरूरत है, जहां पूर्व मुख्यमंत्री से लेकर विधायक एवं वरिष्ठ नेता एक दूसरे को उजयाड़ु बैल, स्लीपिंग सैल, जहरीले आदि तमाम उपमाएं खुले आम देते हैं। उनके आपसी खींचातान वाले बयानों और पुराने मारपीट के वीडियो से मीडिया, सोशल मीडिया भरा हुआ है। जहां खुलेआम नेता अपने प्रभारी एवं अन्य नेताओं पर टिकट बेचने के आप तक लगते हैं और लगभग तीन चौथाई लोग पार्टी छोड़कर जा चुके हैं। उनका हमे पार्टी एकता पर ज्ञान देना शोभा नहीं देता है।

उन्होंने कहा भाजपा एक कैडर आधारित अनुशासित पार्टी है, जो अपने कार्यकर्ता के सम्मान का ख्याल भी रखती है और समय आने पर कड़ी अनुशासन की कार्रवाई भी करती है। लिहाजा पार्टी का शीर्ष इस मुद्दे पर शीघ्र उचित समय कर उचित निर्णय लेगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *