देहरादून के डालनवाला निवासी अर्श अंसारी की मौत के बाद परिजनों ने आरोप लगाया कि उसकी उसी के दोस्त ने हत्या की है क्योंकि दिवाली की रात अर्श अंसारी अपने दोस्त श्रेयस ममगई के घर गया था लेकिन अब पुलिस के द्वारा एक सीसीटीवी उपलब्ध कराया गया जिसमें साफ जाहिर हो रहा है कि अर्श अंसारी की हत्या नहीं हुई बल्कि उसी के दोस्त के कारण उसकी मौत हुई है।
दरअसल इस वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि दो पक्षों के बीच में विवाद होता है जिसके बाद अर्श अंसारी अपने दोस्त के साथ भागते हुए कार में बैठने की कोशिश करता है लेकिन उसका दोस्त तेजी और लापरवाही से गाड़ी बैक करता है जिसकी चपेट में अर्श अंसारी आ जाता है।
दो पक्षों में हुआ था विवाद
दरअसल दीवाली की रात में कार सवार युवकों व स्कूटी सवार युवकों के मध्य हुए विवाद के दौरान कार चालक द्वारा अचानक तेजी व लापरवाही से कार पीछे के दौरान मृतक युवक की कार की चपेट में आने व गम्भीर रूप से घायल होने के कारण अर्श की मौत हुई।
बत दें कि 09 नवंबर को थाना डालनवाला पर वादी नदीम अन्सारी निवासी ई-43 केवल विहार, सहस्त्रधारा रोड, ने कोतवाली डालनवाला एक प्रार्थना पत्र दिया कि 8 नवंबर को वादी के पुत्र अर्श अन्सारी के दोस्त श्रेयस मंमगाई, निवासी नेहरू कॉलोनी, देहरादून द्वारा दिवाली मनाने के लिए अर्श अन्सारी को अपने घर पर बुलाया था। रात फोन करने पर कहा गया कि अर्श सुबह आ जाएगा। सुबह श्रेयस की माता का फोन आया कि तुम्हारा बेटा मोर्चरी में मृत पड़ा है। मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना डालनवाला पर मु0अ0सं0- 189/2026 धारा- 103(1) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
अब तक की जांच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आये कि दीपावली की देर रात युवक अपने अन्य साथियों के साथ था, इसी दौरान रेसकोर्स सूरी चौक पर दूसरे पक्ष स्कूटी चालकों के साथ हुए विवाद के प्रकरण में अग्रवाल बेकरी निकट धर्मपुर चौक में कार चालक युवकों व स्कूटी चालक युवकों के बीच पुन: विवाद होने पर कार चालक द्वारा अचानक लापरवाही व तेजी से कार पीछे करने के दौरान मृतक युवक कार के पिछले टायर की चपेट में आ गया, जिससे वह जिसमें गम्भीर रूप से घायल हो गया जिस कारण उसकी मृत्यू हो गयी। प्रकरण के सभी पहलुओं की गहनता से जाचं की जा रही है। इस वीडियो में मृतक गाड़ी में सवार है व गाड़ी से उतर रहा है अपने साथियों के साथ और भगदड़ मैं कार के पीछे चपेट में आ गया








