Home / बड़ी खबर / देहरादून में स्कूटी सवार महिला को जबरन कार में बैठाने की कोशिश, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

देहरादून में स्कूटी सवार महिला को जबरन कार में बैठाने की कोशिश, मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

युवकोदेहरादून :आज सुबह थाना रायपुर क्षेत्र के सहस्रधारा रोड पर नाला पानी चौक के पास कार सवार कुछ व्यक्तियों ने दुस्साहस किया। युवक द्वारा एक महिला को जबरन गाड़ी में बैठाने की कोशिश की गई। सूचना पर थाना रायपुर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा। मौके पर घटना के सम्बन्ध में जानकारी करने पर पता चला कि सुबह समय करीब: 06ः50 बजे नालापानी चौक के पास सहस्त्रधारा रोड पर काले रंग की एक स्विफ्ट कार में सवार व्यक्तियों द्वारा स्कूटी से जा रही एक महिला को रोेककर उसे खीचनें की कोशिश की गई, इस दौरान महिला के शोर मचाने व आस-पास के लोगों के एकत्रित होने पर कार सवार व्यक्ति मौके से फरार हो गये।

घटना के सम्बन्ध में महिला द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना रायपुर पर सम्बन्धित धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देशो पर कार सवार व्यक्तियों की तलाश हेतु अलग-अलग टीमों का गठन किया गया हैगठित टीमों द्वारा घटना स्थलउसके आस-पास आने जाने वाले मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरोंअन्य माध्यमों से घटना में शामिल अभियुक्तों के सम्बन्ध में जानकारियां एकत्रित की जा रही हैं

 

 

मामला राजधानी देहरादून के नालापानी चौक का है जहाँ बुधवार सुबह जब एक स्थानीय महिला रोज़ की तरह अपनी परिवार की बेटी को कॉलेज छोड़ने के लिए नाला पानी चौक से कुछ ही दूर अपने घर से स्कूटी में जाती है और बेटी को चौक पर छोड़ती है तभी काली कार थोड़ी दूर तक उसका पीछा करती है और जैसे ही महिला अपने घर की तरफ़ मुड़ती है वैसे ही काली कार से कुछ नक़ाबपोश बदमाश उतरते हैं और महिला का मुंह बंद कर जबरन गाड़ी में बिठाने का प्रयास करते हैं जिसपर महिला के चिल्लाने पर थोड़ी दूर पर मौजूद महिला सफ़ाई कर्मचारी ने महिला को बचाने के लिए पहुँची तो बदमाश भाग खड़े हुए।

वहीं पुलिस ने मुक़दमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।।पुलिस सभी सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहीरही है और जल्द बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *