Home / बड़ी खबर / बड़ी खबर :प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े मामले में देहरादून जिला प्रशासन की पहली बड़ी कार्रवाई, दो लेखपालों पर गिरी गाज

बड़ी खबर :प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े मामले में देहरादून जिला प्रशासन की पहली बड़ी कार्रवाई, दो लेखपालों पर गिरी गाज

देहरादून-  प्रमाण पत्र फर्जी वाले मामले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शासन प्रशासन को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे जिस पर पहले देहरादून पुलिस और अब देहरादून जिला प्रशासन ने पहली बड़ी कार्रवाई की है.

प्रमाणपत्र फर्जीवाड़े के मामले में देहरादून जिला प्रशासन ने पहली बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान के निर्देश पर तहसील सदर के दो लेखपालों को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित किए गए लेखपालों में जगदीश राठौर और डिंपल शामिल हैं।

दोनों लेखपालों पर प्रथम दृष्टया प्रमाणपत्रों के आवेदन और दस्तावेजों के सत्यापन में लापरवाही बरतने की बात सामने आई है। प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद मामले में अन्य कर्मचारियों पर भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

प्रशासन के अनुसार, छात्राओं के प्रमाणपत्रों से जुड़े दस्तावेजों के सत्यापन की जिम्मेदारी संबंधित लेखपालों की थी। आरोप है कि सत्यापन प्रक्रिया में लापरवाही बरती गई, जिसके चलते फर्जी प्रमाणपत्र निर्धारित समय पर जारी हो गए।मामला सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने जांच का दायरा बढ़ाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है।

फर्जीवाड़े का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने दो थानों में प्राथमिकी दर्ज की थी। इस प्रकरण में अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपियों में छात्रा का पिता और मेरठ का कथित दलाल रूपेश पंडित शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *