Home / उत्तराखंड / देहरादून / थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस पहुंची सीनियर सिटीजन के द्वार, जाना बुजुर्गों का हालचाल, ताकि ना सताए अपनों की याद

थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस पहुंची सीनियर सिटीजन के द्वार, जाना बुजुर्गों का हालचाल, ताकि ना सताए अपनों की याद

देहरादून : थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस सीनियर सिटीजन के द्वार पहुंची। एसएसपी दून के निर्देशो पर पुलिस द्वारा अकेले निवास कर रहे सीनियर सिटीजनों से मुलाकात कर उनकी कुशल क्षेम जाना। सिनियर सिटीजन से भेंट कर जाना उनका हाल व हर सम्भव सहायता का भरोसा दियाला।

पुलिस ने किसी भी प्रकार की सहायता के लिये पुलिस अधिकारियों के मोबाइल नम्बर उपलब्ध कराए। सभी बुजुर्गों को साइबर क्राइम की जानकारी देकर सचेत रहने के लिए जागरूक किया। दून पुलिस द्वारा किये जा रहे प्रयासों की सभी बुजुर्गों ने सराहना की।

देहरादून एसएसपी द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अकेले निवास कर रहे सीनियर सिटीजनों से मुलाकात करते हुए उनकी कुशलक्षेम लेने तथा उनकी हर सम्भव सहायता किये जाने हेतु निर्देश दिये गये हैं।

आज थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र अंतर्गत निवास कर रहे सीनियर सिटीजन्स से मुलाकात कर उनकी कुशलता पूछते हुए उनसे उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। साथ ही उन्हें किसी भी प्रकार की आवश्यकता पडने पर सहायता हेतु चीता पुलिस तथा उच्चाधिकारियों के मोबाइल नम्बर उपलब्ध कराये गये।

भेंट के दौरान पुलिसकर्मियों द्वारा सभी बुजुर्गों को वर्तमान में हो रहे साइबर अपराधों के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए उन्हें उनसे बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया गया।सभी बुजुर्गों ने दून पुलिस द्वारा की जा रही पहल एव प्रयासों की सराहना करते हुए पुलिस कर्मियों के सर पर हाथ रखकर उन्हें अपना आशीर्वाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *