Home / उत्तराखंड / देहरादून / देहरादून में अवैध चाकू के साथ 1 हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था बदमाश

देहरादून में अवैध चाकू के साथ 1 हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था बदमाश

देहरादून : एसएसपी दून के नेतृत्व में अपराधियों पर दून पुलिस अंकुश लगाती नजर आ रही है। डोईवाला पुलिस ने अवैध चाकू के साथ 01 हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को दून पुलिस ने गिरफ्तार किया।आरोपी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था। कोतवाली डोईवाला का हिस्ट्रीशीटर है गिरफ्तार अभियुक्त, जिसके विरुद्ध विभिन्न आपराधिक मामलों के आधा दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है।

देहरादून एसएसपी द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्रों में असामाजिक तत्वो/अपराधिक गतिविधियों में लिप्त अभियुक्तो को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

निर्देशों के अनुपालन में कोतवाली डोईवाला पुलिस द्वारा मध्य रात मे कोतवाली डोईवाला क्षेत्रान्तर्गत चैंकिग के दौरान जौलीग्रान्ट क्षेत्र में शहीद द्वार के पास से संदिग्ध अवस्था में घूम रहे एक व्यक्ति को रोेककर चैक किया गया तो उसके द्वारा अपना नाम राहुल उर्फ लक्की बताया गया, जिसकी जामा तलाशी लेने पर उसके पास से 01 चाकू बरामद हुआ। जिसके सम्बन्ध में पूछताछ करने पर वह को संतोषजनक उत्तर नहीं दे पाया। अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली डोईवाला पर मु0अ0स0-293/26 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत किया गया। पूछताछ में अभियुक्त राहुल उर्फ लक्की द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदी है तथा पूर्व में भी चोरी व अन्य अभियोगों में जेल जा चुका है। अभियुक्त के विरूद्ध कोतवाली डोईवाला पर पूर्व मे चोरी व अन्य अपराधो के आधा दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं। अभियुक्त किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था, पर इससे पूर्व ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया।

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त

राहुल उर्फ लक्की पुत्र मन्जीत सिंह निवासी पंचवटी कॉलोनी कुडकावाला रोड, कोतवाली डोईवाला, देहरादून, उम्र-21 वर्ष

आपराधिक इतिहास अभियुक्त राहुल

1- मु0अ0सं0-219/2023 धारा-380/457 भादवि

2- मु0अ0सं0-178/2022 धारा-380/411 भादवि

3- मु0अ0सं0- 21/2024 धारा 379/411 भादवि

4- मु0अ0स0-242/2025 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट

5- मु0अ0सं0-51/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट

6- मु0अ0सं0-162/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट

7- चालानी रिपोर्ट सं0- 03/2025 धारा 129 बीएनएस

8- मु0अ0स0-293/26 धारा 4/25 आर्म्स एक्ट

पुलिस टीम:

01- का0 अखिलेश कुमार

02- का0 अजेन्द्र बुटोला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *