भाजपा ने दिया फिर झटका, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और कालाढूंगी से प्रत्याशी रहे महेश शर्मा ने थामा भाजपा का दामन

देहरादून एक बार फिर से भाजपा ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव और कालाढूंगी से प्रत्याशी रहे महेश शर्मा ने भाजपा का दामन थाम लिया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने महेश शर्मा समेत दर्जनों लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। महेश शर्मा के साथ कई पूर्व प्रधानो, क्षेत्र पंचायत सदस्यों और दाधिकारियों सहित दर्जनों लोग भाजपा में शामिल हुए।

जानकारी मिली हे कि नैनीताल लोकसभा से प्रकाश जोशी को टिकट मिलने से महेश शर्मा नाराज बताए हैं और रही कारण है कि उन्होंने भाजपा जोईन की।

बता दें कि इस दौरान कालाढूंगी से भाजपा विधायक बंशीधर भगत भी मौजूद रहे। महेश शर्मा की जॉइनिंग में भाजपा नेता महेंद्र अधिकारी की अहम भूमिका रही। वही इस मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि अभी कई और विपक्षी दल के नेता भाजपा के संपर्क में हैं और वह जल्द पार्टी का दामन थामेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *