देहरादून – रेलवे में नौकरी करने वाले सिरफिरे आशिक ने लड़की पर तानी पिस्तौल, लोगों ने पकड़ कर पीटा, अस्पताल में भर्ती

देहरादून :कोतवाली पटेलनगर में आज बॉबी किचन नियर लालपुल में एक लड़के ने एक लड़की के ऊपर जान से मारने की नीयत से पिस्टल तान दी। मौके पर मौजूद लोगों ने लड़की की जान बचाई और युवक को पीटा। वहीं पुलिस को सूचना‌ दी।

घटना के संबंध में युवती ने तहरीर पर धारा 307 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया है। पकड़ने के दौरान लड़के को कुछ चोटे आई थी, जिसको इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है।

पूछताछ में युवती ने अपना नाम रिचा सिंह पुत्री नवीन सिंह नि0 सरइया मुजफ्फरपुर बिहार और लड़के का नाम कमलजीत कुमार पुत्र कपिल देव सिंह नि0 सोनडीहा खगरिया, बिहार बताया। युवती ने बताया कि लड़का उसका पूर्व परिचित है और रेलवे विभाग मुरादाबाद में जॉब करता है। कुछ दिन पूर्व किसी बात को लेकर उनका विवाद हो गया था और उसके द्वारा लड़के से बात करनी बंद कर दी थी, इसके बाद से ही उक्त लड़का लगातार उसका पीछा कर रहा था। आज अचानक उक्त युवक बॉबी किचन के पास उसे मिल गया, और उस पर पिस्टल तानकर उसे जान से मारने कई कोशिश की। लोगों नेे युव कोो पकड़ कर पीटा।

नाम पता अभियुक्त

कमलजीत कुमार पुत्र कपिल देव सिंह नि0 सोनडीहा, खगरिया, बिहार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *