देहरादून :डालनवाला पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए 24 घण्टे के अंदर ग्राइंडर मशीन से घर का लोहे के गेट काट कर चोरी करने वाले, 01 चोर को किया गिरफ्तार चोरी किया लोहे का गेट बरामद किया।
आपको बता दें कि 19 जून को गुलनार बानो पत्नी श्री उस्मान खान निवासी -139 अंबेडकर मार्ग,डीएल रोड द्वारा थाना डालनवाला पर आकर तहरीर दी गयी कि 12 जून को किसी काम से सपरिवार कहीं जा रखी थी अगले दिन शाम को घर पर पहुंची तो घर का लोहे का गेट गायब मिला। वादिनी द्वारा शक जताया कि ये काम वादिनी से रजिंश रखने वाले पड़ोसी तनवीर अहमद खान का हो सकता है ।
वादिनी की तहरीर के आधार पर थाना डालनवाला वाला में तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 100/ 2026 धारा 303(2) BNS बनाम तनवीर अहमद खान पंजीकृत किया गया विवेचना चौकी प्रभारी नालापानी उप निरीक्षक बलबीर सिंह के सुपुर्द की गई
उपरोक्त घर के लोहे के गेट चोरी अनावरण के लिए देहरादून एसएसपी द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये जिसके क्रम में घटना के शीघ्र अनावरण करने हेतु प्रभारी निरीक्षक कोतवाली डालनाला द्वारा कोतवाली डालनवाला पर पुलिस टीम गठित की गयी।
पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों का अवलोकन किया गया, तो तनवीर अहमद खान पुत्र स्वर्गीय मंजूर अहमद खान निवासी 7/1 नालापानी रोड देहरादून वादिनी के घर का गेट ग्राइंडर मशीन से काटता हुआ दिखाई दिया जिसके आधार पर पुलिस टीम द्वारा तनवीर अहमद उपरोक्त को घर से पूछताछ हेतु चौकी नालापानी लाया गया
पूछताछ में अभियुक्त द्वारा लोहे का गेट को चुराने की बात को स्वीकार किया। अभियुक्त की निशादेही के आधार पर चुराया हुआ लोहे का गेट सहस्त्रधारा रोड हिल व्यू अपार्टमेंट दुर्गा एनक्लेव -2 के पास बन्द प्लॉट से बरामद किया गया, अभियुक्त को गिरफ्तार कर आज माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
तनवीर अहमद खान पुत्र स्वर्गीय मंजूर अहमद खान निवासी 7/1 नालापानी रोड थाना डालनवाला जनपद देहरादून उम्र 67 वर्ष ।
अभियुक्त से बरामदगी का विवरण
6×6 का लोहे का गेट
अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
पुलिस टीम
1- उ0नि0 बलबीर सिंह, कोतवाली डालनवाला, जनपद देहरादून
2- हे0का0 542 रणजीत भण्डारी, कोतवाली डालनवाला, देहरादून
3- का0 1495 जसवीर सिंह, कोतवाली डालनवाला, देहरादून
4- का0 1020 रामेन्द्र सिंह राणा, कोतवाली डालनवाला, देहरादून








