Home / उत्तराखंड / देहरादून / ‌उत्तराखंड STF व देहरादून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, पंजाब मार्का की कुल 80 पेटी शराब की‌ जब्त, एक गिरफ्तार

‌उत्तराखंड STF व देहरादून पुलिस की बड़ी कार्यवाही, पंजाब मार्का की कुल 80 पेटी शराब की‌ जब्त, एक गिरफ्तार

देहरादून : उत्तराखंड STF और देहरादून पुलिस ने संयुक्त अभियान में पंजाब मार्का अंग्रेजी शराब की 80 पेटी बरामद की हैं। राज्य में अवैध शराब माफियाओं और तस्करी पर नकेल कसने के लिए यह बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस अब इस तस्करी के मुख्य नेटवर्क और आरोपियों की तलाश कर रही है।

पंजाब मार्का अंगे्रजी शराब की कुल 80 पेटी अंग्रेजी शराब पंजाब मार्का,25 पेटी रॉयल स्टैग( 300 बोतल) व 35 पेटी मैकडोवेल(1680 पव्वे) व 20 पेटी इंपीरियल ब्लू (960 पव्वे)को ट्रक में लोड कर मोहाली पंजाब से लाया गया।एसटीएफ की नशा मुक्त उत्तराखंड बनाने के लिए लगातार कार्यवाही जारी है।

डीजीपी दीपम सेठ द्वारा निर्देश दिये गए थे कि उत्तराखण्ड राज्य में हरियाणा, पजांब व दिल्ली से लाई जा रही अवैध शराब लाने वालों के विरूद्व ठोस कार्यवाही की जाय। जिसके अनुक्रम में एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह द्वारा अपनी टीमों को स्पष्ट निर्देषित किया गया है कि उत्तराखण्ड में नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही सुनिष्चित की जाए। जिसके उपरान्त एसटीएफ व देहरादून पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में पंजाब से लाई जा रही 80 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब पंजाब मार्का को मय ट्रक व 01 ट्रक चालक को थाना पटेलनगर देहरादून क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।

इस मामले में एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि एसटीएफ द्वारा नशे के विरूद्व सख्त कार्यवाही निरन्तर की जा रही है, उसी क्रम में आज एसटीएफ व थाना पटेलनगर पुलिस ने एक साथ मिलकर एक ट्रक जिसमें अवैध अंग्रेजी शराब पंजाब मार्का की 80 पेटी व 01 ट्रक चालक को थाना पटेलनगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में थाना पटेलनगर पर अभियोग पंजीकृत कराया गया।

बरामदगी का विवरणः

1-कुल 80 पेटी अंग्रेजी शराब पंजाब मार्का।25 पेटी रॉयल स्टैग( 300 बोतल) व 35 पेटी मैकडोवेल(1680 पव्वे) व 20 पेटी इंपीरियल ब्लू (960 पव्वे)

2- 01 ट्रक नं0 यूके0 12सीए 0451।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

जगजीत सिंह पुत्र हरदीत सिंह नि0 ग्राम बुडनपुर थाना बनूर जिला मोहाली पंजाब।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *