देहरादून : थाना नेहरू कॉलोनी की डिफेंस कॉलोनी चौकी पुलिस ने किया दो शातिर चोरों को गिरफ्तार, नगदी बरामद

देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाना अंतर्गत डिफेंस कलोनी चौकी पुलिस ने बंद घरों व दुकानों के शटर तोड़ने वाले दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया.

बता दें कि 3 फरवरी को आशीष पुत्र रघुवीर सिंह निवासी माजरी माफी हरीपुर नवादा ने सूचना दी कि कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके घर से 1 फरवरी को गहने और पैसे चोरी कर लिए है जिस पर तत्काल थाना नेहरू कॉलोनी पर मुकदमा दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक सतबीर सिंह को सौंपी गई।

उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह द्वारा चलाएं जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के अंतर्गत थाना प्रभारी थाना नेहरू कॉलोनी द्वारा एक विशेष टीम गठित कर उपरोक्त अभियोग के अनावरण के निर्देश दिए गए उपरोक्त के क्रम में पुलिस टीम द्वारा कुशल सुरागरसी व पतारसी व मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। उक्त के परिणामस्वरूप विवेचक द्वारा कल 4 फरलरी को दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है

आरोपियों के कब्जे से वादी का आधार कार्ड और ₹4000 बरामद हुए हैं.दोनों अभियुक्त गणों को आज  को माननीय न्यायालय में पेश कर जिला कारागार देहरादून भेज दिया गया है अभियुक्त गणों के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

 

नाम पता अभियुक्त

1 जितेंद्र पुत्र शंकर सिंह निवासी मोथरोवाला थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून उम्र 18 वर्ष

2 जीत पुत्र राधेश्याम निवासी अजबपुर कलां थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून उम्र 19 वर्ष

गिरफ्तारी टीम

1 उप निरीक्षक सतबीर सिंह, चौकी प्रभारी डिफेंस कॉलोनी, थाना नेहरू कॉलोनी

2 कांस्टेबल 1368 सोहन सिंह

थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून

3 कांस्टेबल 521 हरीश सिंह थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून

4 कांस्टेबल 704 विपिन सेमवाल थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *