देहरादून की कोतवाली कैंट पुलिस ने एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया और आरोपी के कब्जे से 52 ट्रेटा पैक अवैध देशी शराब बरामद की।
बता दें कि देहरादून एसएसपी के नशे की तस्करी करने वालों के विरुद्ध चैकिंग एवं धरपकड़ के लिए जारी निर्गत दिशा-निर्देशों के अनुपालन में श्रीमान क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन में वर्तमान में जारी आपरेशन प्रहार के तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कैंट के नेतृत्व में कोतवाली कैंट पर पुलिस टीम गठित की गई ।
गठित टीम द्वारा चैकिंग के दौरान आज आरोपी तारा प्रसाद पुत्र स्व0 तुलसी राम निवासी इन्दिरानगर गल्जवाडी थाना कैंट जनपद देहरादून उम्र 47 वर्ष को एम एच पिछले गेट से आगे घट्टी खोला की तरफ जाने वाले मार्ग से गिरफ्तार किया गया जिसके विरुद्ध कोतवाली कैंट पर मु0अ0सं0 – 154/2026 धारा 60 Ex.ACT बनाम तारा प्रसाद पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा। कैंट पुलिस का मादक पदार्थों की तस्करी व धर-पकड हेतु अभियान लगातार जारी है।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त-
तारा प्रसाद पुत्र स्व0 तुलसी राम निवासी इन्दिरानगर गल्जवाडी थाना कैंट जनपद देहरादून उम्र 47 वर्ष
1-हे0कानि0 449 योगेश भट्ट
2-कानि0 1014 सुभाष सिंह









