UKSSSC पेपर लीक मामले में हाकम सिंह समेत 8 आरोपियों की प्रोपर्टी प्रशासन ने की अटैच, देखिये लिस्ट

देहरादून- UKSSSC पेपर लीक मामले के आरोपियों की सम्पति अटैच की कार्रवाई शुरू हो गयी है… मामले में STF ने अभी तक 8 बड़े आरोपियों की सम्पति अटैच के लिए जिलाधिकारी को रिपोर्ट भेजी थी जिसमे से अभी तक 6 आरोपियों की प्रोपर्टी जिला प्रशासन ने अटैच कर दी है…

इस सम्पति को अब आरोपी न बेच सकता है और न ही उस सम्पति का उपयोग कर सकता है। बता दें कि मामले में अभी तक 56 आरोपियों को STF ने अरेस्ट किया है जिसमे से 24 आरोपियों पर गैंगेस्टर के तहत कार्रवाई की है.. जिसमे से अभी तक 6 आरोपियों की सम्पतियों की जाँच कर जिला प्रशासन ने अटैच की।

एसएसपी STF आयुष अग्रवाल ने जानकारी दी‌ कि सभी आरोपियों की सम्पति अटैच की कार्रवाई की जायेगी और अभी 8 आरोपियों की सम्पति का ब्योरा कलेक्ट करके जिलाधिकारी को भेज दिया है और जल्द ही अन्य 16 की सम्पति का भी व्योरा भेजा जायेगा.

1- हाकम सिंह की करीब 5 करोड़ 84 लाख की चल अचल सम्पति को किया अटैच

2- अंकित रमोला की करीब 41 लाख रूपये की चल अचल सम्पति को किया अटैच

3- चंदन सिंह मनराल की 10 करोड़ 58 लाख रूपये की चल अचल सम्पति को किया अटैच

4-जयजीतदास की 51 लाख रूपये की चल अचल सम्पति को किया अटैच

5-मनोज जोशी की 11 लाख 87 हजार की चल अचल सम्पति को किया अटैच

6- दीपक शर्मा की करीब साढ़े चालीस लाख रूपये की चल अचल सम्पति को किया अटैच

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *