देहरादून SSP के नेतृत्व में पुलिस ने हासिल किया एक और मुकाम, भारत सरकार के सभी मापदंडों में खरा उतरा क्लेमेंटाउन थाना, मिला बेस्ट थाने का अवॉर्ड

देहरादून : एसएसपी देहरादून के नेतृत्व में दून पुलिस ने एक और मुकाम हासिल किया है। देहरादून पुलिस के लिए अच्छी खबर है। बता दें कि गणतंत्र दिवस के मौके पर देहरादून के थाना क्लेमेनटाउन को वर्ष 2023 के लिए प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन चयनित किया गया है। गृह मंत्रालय, भारत सरकार के सभी मापदंडों पर थाना क्लेमेनटाउन खरा उतरा।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर डीजीपी अभिनव कुमार ने थानाध्यक्ष क्लेमेनटाउन को बेस्ट पुलिस स्टेशन का सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।

गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा पूर्वनिर्मित मापदंडों के आधार पर वर्ष 2023 के लिए जनपद देहरादून के थाना क्लेमनटाउन को प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ पुलिस स्टेशन के रूप में चयनित किया गया है। गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुलिस महानिदेशक नेे थानाध्यक्ष क्लेमेंट टाउन को सका C पुलिस स्टेशन का सर्टिफिकेट प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *