महेंद्र भट्ट कांग्रेस को देने वाले हैं एक बड़ा झटका, विधायक छोडेंगे साथ, दिल्ली में थामेंगे भाजपा का हाथ

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा का कुनबा लगातार बढ़ता जा रहा है और कांग्रेस को झटका पर झटके लग रहे हैं। अभी तक कांग्रेस के तीन पूर्व विधायकों ने कांग्रेस को छोड़ दिया है और भाजपा का दामन थाम लिया है तो वहीं अब खबर है कि  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट के प्रयासों से कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगने वाला है।

अब पूर्व विधायक नहीं बल्कि बद्रीनाथ से विधायक राजेंद्र भंडारी ने भी कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है और वह जल्द भाजपा का दामन थामने वाले हैं। और भाजपा के दामन थामने वाला कार्यक्रम दिल्ली में होने वाला है।

सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि राजेंद्र भंडारी दिल्ली में भाजपा का दामन थामेंगे। हालांकि अभी तक उनका इस्तीफा लेटर सामने नहीं आया है लेकिन सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि पूर्व विधायक राजेंद्र भंडारी ने कांग्रेस छोड़ दी है और  दिल्ली में भाजपा की सदस्यता लेने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *