देहरादून : देहरादून एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के नेतृत्व में आमजन की सुरक्षा को देहरादून पुलिस हर पल मुस्तैद है। कोतवाली कैंट के चौकी पंडित वाड़ी क्षेत्र से गुमशुदा 14 वर्षीय बालिका को 12 घंटे के अंदर दून पुलिस ने सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया। बच्ची की सकुशल बरामदगी पर परिजनों ने दून पुलिस का आभार जताया।
बता दें कि आज एम टी कॉलोनी IMA पंडित वाड़ी निवासी एक महिला द्वारा चौकी पर आकर सूचना दी कि उनकी 14 वर्षीय पुत्री कल दिनांक करीब 8.00 बजे अपने घर एम टी कॉलोनी IMA से के0 वी0 स्कूल IMA गई थी, लेकिन अभी तक वापस नहीं लौटी। परिजनों द्वारा आसपास काफी तलाश करने के बावजूद जब बालिका का कोई सुराग नहीं मिला, तो उन्होंने तुरंत पुलिस से संपर्क किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी देहरादून के निर्देशों पर प्रभारी निरीक्षक कैंट द्वारा तत्काल चौकी प्रभारी पंडितवाड़ी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा मिलिट्री पुलिस IMA के साथ मिलकर सभी संभावित स्थानों पर तलाश शुरू करने के साथ-साथ वादिनि के घर से जाने वाले सभी मार्गों व के0 वी0 स्कूल पर लगे सीसीटीवी कैमरो की फुटेज चेक की गई। सीसीटीवी फुटेज के अवलोकन पर बालिका का के 0वी 0 स्कूल से FRI की ओर जाती हुई दिखाई दी।
पुलिस टीम ने तकनीकी मदद और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर लगातार ट्रैक करते हुए जैंतनवाला वीरपुर के पास से बालिका को सुरक्षित बरामद किया गया। यह बालिका बिना बताए अपने दोस्तों के साथ घूमने मसूरी चली गई थी। पुलिस ने 12 घंटे के भीतर बालिका को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने पुलिस की इस त्वरित और संवेदनशील कार्रवाई के लिए तहे दिल से आभार व्यक्त किया है।
पुलिस टीम
01- उ0नि0 कमलेश प्रसाद गौड़, चौकी प्रभारी पंडितवाड़ी
02- हेड कांस्टेबल सचिन कुमार
03- कांस्टेबल देवेंद्र कुमार









