Home / उत्तराखंड / देहरादून / देहरादून में भारी बारिश का अलर्ट के बीच एक्टिव मोड में पुलिस, बरसात के चलते नदी नालों के किनारे रहने वाले लोगों को पुलिस कर रही सतर्क

देहरादून में भारी बारिश का अलर्ट के बीच एक्टिव मोड में पुलिस, बरसात के चलते नदी नालों के किनारे रहने वाले लोगों को पुलिस कर रही सतर्क

देहरादून : देहरादून समेत पहाड़ी जनपदों में बीती रात से लगातार भारी बारिश हो रही है। लगातार मौसम व आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा लोगों को सचेत किया जा रहा है।इसी के चलते एसएसपी देहरादून द्वारा दून पुलिस को अलर्ट मोड पर रखा गया है, साथ ही हर परिस्थिति की स्वयं मॉनिटरिग की जा रही हैं।

भारी बारिश के दृष्टिगत सभी थाना क्षेत्रों में संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की अलग- अलग टीमो द्वारा लगातार भ्रमणशील रहते हुए हर स्थिति पर लगातार सतर्क दृष्टि रखी जा रही है, साथ ही रात्रि से ही लगातार नदी/ नालों के किनारे तथा संवेदनशील स्थानों में भ्रमणशील रहकर लोगों को लाउड हेलर के माध्यम से सतर्क किया जा रहा है।

लगातार बढ़ते जलस्तर के कारण नदी/ नालों के किनारे न जाने की हिदायत दी जा रही है साथ ही नदी किनारे संवेदनशील स्थानों से लोगों को हटाते हुए सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *