Home / उत्तराखंड / देहरादून / ऑनलाइन यौन शोषण व आपत्तिजनक सामग्री के सम्बन्ध में प्राप्त शिकायतों पर उत्तराखण्ड STF अजय सिंह की सख्त कार्रवाई, नागरिकों से की जागरूक रहने की अपील

ऑनलाइन यौन शोषण व आपत्तिजनक सामग्री के सम्बन्ध में प्राप्त शिकायतों पर उत्तराखण्ड STF अजय सिंह की सख्त कार्रवाई, नागरिकों से की जागरूक रहने की अपील

देहरादून : उत्तराखण्ड राज्य में बच्चों से संबंधित ऑनलाइन यौन शोषण एवं आपत्तिजनक सामग्री के मामलों को गंभीरता से लेते हुए एसटीएफ साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन द्वारा लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। वर्ष 2026 के दौरान केवल मई माह में एनसीएमईसी से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर लगभग एक दर्जन एफआईआर दर्ज की गईं, माह जून-2026 एक माह की अवधि में 52 FIR दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

यह बढ़ती संख्या इस बात का संकेत है कि सोशल मीडिया, मैसेजिंग ऐप्स एवं विभिन्न ऑनलाइन प्लेटफॉर्मों का दुरुपयोग कर बच्चों से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री का प्रसारण, संग्रहण एवं साझा करने जैसी गतिविधियां बढ़ रही हैं। ऐसे अपराधों के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस की “जीरो टॉलरेंस” नीति है तथा प्रत्येक मामले में विधिक कार्रवाई करते हुए आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की प्रक्रिया लगातार जारी है।

एसटीएफ साइबर क्राइम पुलिस की नागरिकों से अपील:

1.किसी भी प्रकार की बाल अश्लीलता (Child Sexual Abuse Material) से संबंधित फोटो, वीडियो या लिंक को डाउनलोड, संग्रहित अथवा किसी अन्य व्यक्ति को साझा न करें।

2. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, क्लाउड स्टोरेज एवं मोबाइल उपकरणों का उपयोग करते समय सतर्क रहें तथा बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर अभिभावक नियमित निगरानी रखें।

3. यदि किसी व्यक्ति को बच्चों से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री, संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि अथवा किसी प्रकार का साइबर अपराध दिखाई देता है, तो तत्काल इसकी सूचना निकटतम पुलिस स्टेशन, साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन या राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर दें।

4. इंटरनेट पर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। अभिभावक बच्चों को सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, अजनबियों से ऑनलाइन बातचीत के जोखिम तथा निजी जानकारी साझा न करने के बारे में जागरूक करें।

उत्तराखण्ड STF अजय सिंह ने जनता से अपील की है कि साइबर अपराधों के प्रति जागरूक रहें और बच्चों की सुरक्षा से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारी का परिचय दें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देकर सुरक्षित एवं जिम्मेदार डिजिटल समाज के निर्माण में अपना सहयोग प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *