Home / उत्तराखंड / देहरादून / भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान का कांग्रेस पर हमला, कहा- भाजपा की चिंता छोड़ अपने अखाड़े की सुध ले कांग्रेस

भाजपा मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान का कांग्रेस पर हमला, कहा- भाजपा की चिंता छोड़ अपने अखाड़े की सुध ले कांग्रेस

देहरादून। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस भाजपा की चिंता छोड़कर अपने अखाड़े मे चल रही नूरा कुश्ती पर ध्यान केंद्रित करे तो बेहतर है।

कांग्रेस अध्यक्ष के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस मे सिर फ़ुट्टबल जग जाहिर है और आम बात हो गयी है। कांग्रेस के शीर्ष पुरुष चतुर्भुज नेतृत्व के बाद कोप भवन मे है और समानांतर संगठन चला रहे हैं। वहीं चुनाव के लिए चार महारथियों को लेकर खुले आम कांग्रेसी कार्यकर्ता तलवार भाँज रहे हैं।

मनवीर चौहान ने कहा कि कार्यकर्ता आधारित भाजपा अनुशासन से बंधी होती है और इसके लिए नेता और कार्यकर्ता समान होते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा महज चुनाव के समय सक्रिय नही होती, बल्कि सरकार गठन के पहले दिन से ही पूरे 5 साल जनता के बीच मे होती है। इसलिए भाजपा विकास के बूते जन आशीर्वाद प्राप्त करती है और हार जैसी बात हास्यास्पद है।

मनवीर चौहान ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित हैं जबकि कांग्रेस हताश और निराश हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की स्थिति यह है कि अधिकांश सीटों पर उनके पास चुनाव के लिए प्रत्याशी नही हैं। कांग्रेस महज दुष्प्रचार की नाँव पर बैठकर चुनाव जीतने का ख्वाब देख रही है जो कि हास्यास्पद है।

मनवीर चौहान ने कहा कि अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच अन्य जांच की भाँति चल रही है, लेकिन कांग्रेस इससे बैकफुट आ गयी, क्योकि इससे कांग्रेस का एजेंडा आगे नही बढ़ पाया। उन्होंने कहा कि सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व मे हुए ऐतिहासिक कार्यों से जनता खुश है। युवा, महिला और हर वर्ग मे उत्साह है और कांग्रेस को सबक सिखाने को तैयार है। कांग्रेस मे बाहरी हस्तक्षेप की जरूरत नही है, क्योंकि कांग्रेस के खुले अखाड़े मे उनके पहलवान ही उसकी नाव डुबोने के लिए पर्याप्त हैं।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *