Home / उत्तराखंड / देहरादून / IG गढ़वाल ने किये इंस्पेक्टरों के ताबड़तोड़ तबादले

IG गढ़वाल ने किये इंस्पेक्टरों के ताबड़तोड़ तबादले

देहरादून :आगामी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों के बीच गढ़वाल पुलिस महकमे में 39 निरीक्षक नागरिक पुलिस के तबादले किए गए हैं। पुलिस महानिरीक्षक गढ़वाल परिक्षेत्र की ओर से जारी आदेश में देहरादून, हरिद्वार समेत विभिन्न जनपदों में तैनात निरीक्षकों को नई तैनाती दी गई है। कई निरीक्षकों को मैदानी जनपदों से हटाकर पर्वतीय जिलों में भेजा गया है, जबकि कुछ को पहाड़ से मैदान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

तबादला सूची में देहरादून और हरिद्वार में तैनात निरीक्षकों के साथ टिहरी, पौड़ी, चमोली, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जनपदों के अधिकारियों की तैनाती भी बदली गई है। आदेश में संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्यभार ग्रहण करने और स्थानांतरण प्रक्रिया का अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.हालांकि, गढ़वाल पुलिस में तबादला आदेश जारी होना कोई नई बात नहीं है। लंबे समय से समय-समय पर निरीक्षकों के स्थानांतरण आदेश जारी होते रहे हैं, लेकिन आदेशों के वास्तविक अनुपालन को लेकर सवाल भी उठते रहे हैं। चर्चा रही है कि कई अधिकारी तबादले के बाद अपनी तैनाती रुकवाने में कामयाब हो जाते हैं और जारी आदेशों के बावजूद पुरानी जगहों पर बने रहते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *