Home / उत्तराखंड / ऊधमसिंह-नगर / देश के लिए पदक जीतकर लौटा उत्तराखंड का बेटा, जमकर झूमे क्षेत्र के लोग

देश के लिए पदक जीतकर लौटा उत्तराखंड का बेटा, जमकर झूमे क्षेत्र के लोग

रुद्रपुर : उत्तराखंड का बेटा देश के लिए एक और पदक लेकर उत्तराखंड लौट आया है। जी हां हम बात कर रहे हैं रुद्रपुर के मनोज सरकार की जिन्होने बैडमिंटन पुरुष एकल स्पर्धा में जापान के डाइसुके फुजीहारा को हराकर कांस्य पदक जीतने का कमाल किया. मनोज सरकार भारत की ओर से 17वां मेडल लेकर आए। पैरालिंपिंक के इतिहास में भारत का यह सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मेंस हैं. भारत ने इस पैरालिपिंक में 4 गोल्ड मेडल भी जीते हैं. वहीं आज मनोज सरकार अपने घर लौटे जिनका भव्य स्वागतकिया गया।

मनोज के रुद्रपुर लौटने पर सत्ता पक्ष व विपक्ष जुड़े नेताओ व आमजन ने जगह जगह सम्मान रैली में स्वागत कर हौसला बढ़ाया और बधाई दी। बता दें कि उत्तराखंड में वंदना कटारिया के बाद मनोज सरकार देश के लिए पदक लेकर आए हैं। उनके आगमन पर रुद्रपुर सिटी क्लब में सम्मान समारोह आयोजित किया गया।रैली निकाली गई जिसमे विधायक राजकुमार ठुकराल झूमे।

मनोज सरकार द्वारा अंतराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, खेलमंत्री अरविंद पांडे ने भी मनोज सरकार को बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी। वही आज मनोज सरकार के घर वापसी पर रुद्रपुर आगमन पर आज शहर भर में जोरदार स्वागत किया गया। रामपुर रोड स्थित एक निजी होटल से विजय यात्रा का आरम्भ हुआ। जो प्रस्तावित यात्रा इंद्रा चौराहे से होते हुए नैनीताल मार्ग से सिब्बल सिनेमा ,गुरुद्वारा ,पांच मंदिर ,भगत सिंह चौक,गांधी पार्क से होते हुए सिटी क्लब पहुंची। जहां शहर की विभिन्न सामाजिक,राजनैतिक, व्यापारिक व अन्य संस्थाएं मनोज सरकार का स्वागत करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *