Home / उत्तराखंड / उत्तराखंड से बड़ी खबर : विधायक विनोद कंडारी ने उठाया सृष्टि कंडारी का मुद्दा CM ने दिए CB-CID जांच के आदेश, सचिवालय में तैनात निजी सचिव पति पर हत्या का आरोप

उत्तराखंड से बड़ी खबर : विधायक विनोद कंडारी ने उठाया सृष्टि कंडारी का मुद्दा CM ने दिए CB-CID जांच के आदेश, सचिवालय में तैनात निजी सचिव पति पर हत्या का आरोप

देहरादून : सृष्टि कंडारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में अब CB-CID जांच का रास्ता साफ हो गया है। देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी ने बताया कि उन्होंने आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष, पारदर्शी और गहन जांच की मांग की।

विधायक के अनुसार, मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए मुख्यमंत्री ने तत्काल गृह सचिव को जांच CB-CID को सौंपने के लिखित निर्देश जारी किए हैं।

विनोद कंडारी ने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि जांच निष्पक्ष होगी और जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी से न्यायिक प्रक्रिया पर भरोसा रखने, जांच एजेंसियों का सहयोग करने और किसी भी प्रकार की अफवाहों से बचने की अपील की।

आपको बता दे कि मृतका का पति उत्तराखंड सचिवालय में निजी सचिव के पद पर तैनात है। मृतका और उसके परिवार वालों का आरोप है कि जब से उसकी शादी हुई थी तब से उसका पति और उसके ऊपर ससुराल वाले उसे मनहूस कह कर पुकारते थे क्योंकि उनके पिता की लगातार तबियत खराब चल रही थी ऐसे में ससुराल वाले उसे कहते थे कि तू हमारे घर के लिए मनहूस है और हमारे घर में बहू के कारण अनिष्ट हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *