देहरादून : एसएसपी दून प्रमेंद्र डोभाल के नेतृत्व में हुड़दंगियों पर दून पुलिस सख्ती करती नजर आ रही है। सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग कर शान्ति व्यवस्था भंग करने वालों को दून की सेलाकुई पुलिस ने कानून का पाठ पढ़ाया। शान्ति व्यवस्था भंग करने वाले 02 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
बता दें कि देहरादून एसएसपी द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर हुडदंग मचाने वाले व्यक्तियों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किये जाने के लिए निर्देशित किया है। निर्देशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा हुड़दंगियों के विरुद्ध लगातार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
इसी थाना सेलाकुई पर कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि सेलाकुई बाजार में पेट्रोल पंप के पास 02 व्यक्ति सडक पर सरेआम हुड़दंग करते हुए आने जाने वाले राहगीरों के साथ भी अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। सूचना पर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुचा तथा मौके पर दोनो व्यक्तियों को समझाने का प्रयास किया गया तो दोनो व्यक्ति और अधिक उग्र होकर सडक पर शोर-शराबा करते हुए एक दूसरे को मरने मारने पर आमादा हो गये। मौके पर शांति व्यवस्था भंग होने की सम्भावना के दृष्टिगत पुलिस द्वारस5 दोनो व्यक्तियों को मौके से धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया।
विवरण गिरफ्तार अभियुक्त
1-अखिलेश शुक्ला पुत्र प्रेम किशोर शुक्ला निवासी ग्राम ढकिया जाट, थाना मितौली, जिला लखीमपुर खीरी, उ0प्र0 उम्र 21 वर्ष हाल पता छोटा रामपुर बडी मस्जिद के पास, सहसपुर, देहरादून
2- विमल पुत्र कौशल किशोर निवासी निवासी ग्राम ढकिया जाट, थाना- मितौली, जिला लखीमपुर खीरी, उ0प्र0, उम्र 20 वर्ष हाल पता छोटा रामपुर बडी मस्जिद के पास, सहसपुर, देहरादून।
पुलिस टीम
1- उ0नि0 सुमेर सिंह
2- का0 वीर सिंह
3- का0 इरशाद








