Home / उत्तराखंड / साल 2026 में उत्तराखण्ड की अब तक की सबसे बड़ी MDMA बरामदगी, STF की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कुमाऊँ यूनिट की बड़ी कार्यवाही, 3 गिरफ्तार 

साल 2026 में उत्तराखण्ड की अब तक की सबसे बड़ी MDMA बरामदगी, STF की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कुमाऊँ यूनिट की बड़ी कार्यवाही, 3 गिरफ्तार 

देहरादून : साल 2026 में उत्तराखण्ड की अब तक की सबसे बड़ी MDMA बरामदगी की है। ये कार्यवाही STF की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कुमाऊँ यूनिट की टीम ने की है।कोतवाली टनकपुर पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही में 03 अभियुक्त गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के कब्जे से 244.06 ग्राम MDMA बरामद हुई हे जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ₹25 लाख  है।

मुख्यमंत्री के “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड श्री दीपम सेठ द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक STF द्वारा राज्य को नशामुक्त बनाने के उद्देश्य से एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF), STF को नशे के कारोबार में संलिप्त अपराधियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने तथा राज्यभर में सतर्क निगरानी रखने हेतु निर्देशित किया गया है।

इसी क्रम में STF की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कुमाऊँ यूनिट द्वारा तकनीकी एवं मैनुअल इनपुट विकसित कर सटीक सूचना प्राप्त की गई। सूचना के आधार पर कोतवाली टनकपुर पुलिस के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से कुल 244.06 ग्राम MDMA बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में कीमत लगभग ₹25 लाख आंकी गई है। इसके अतिरिक्त अभियुक्तों के कब्जे से एक TVS मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।

STF की एंटी नारकोटिक्स यूनिट द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों के फॉरवर्ड एवं बैकवर्ड लिंकेज की गहनता से जानकारी की जा रही है, ताकि मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

गिरफ्तार अभियुक्त

1.इमरान, निवासी रुद्रपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर

2.आशीष, निवासी रुद्रपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर

3.अभिषेक, निवासी रुद्रपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर

बरामदगी

244.06 ग्राम MDMA

01 TVS मोटरसाइकिल

STF एंटी नारकोटिक्स टीम

निरीक्षक पावन स्वरूप

SI विपिन जोशी

SI विनोद जोशी

SI जगदीप नेगी

HC किशोर कुमार

HC वीरेंद्र चौहान

आरक्षी इसरार अहमद

*कोतवाली टनकपुर पुलिस टीम*

निरीक्षक चेतन रावत

SI जितेंद्र बिष्ट

HC कमल कुमार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *