उत्तराखंड ब्रेकिंग : आज कांग्रेस के 55 सीटों पर हो सकता है प्रत्याशियों का ऐलान, 15 सीटों पर पेंच

देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा द्वारा अपनी 59 सीटों में प्रत्याशियों की घोषणा के बाद अब सबकी निगाहें कांग्रेस की तरफ है, कांग्रेस आज विधानसभा चुनाव के प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करेगी। इसमें 55 तक प्रत्याशी घोषित हो सकते हैं। शुक्रवार को देर रात नई दिल्ली में केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक हुई। बताया जा रहा है कि सीईसी ने देर रात टिकट जारी करने का निर्णय स्थगित कर दिया।

कांग्रेस ने अधिकांश सीटों पर प्रत्याशियों के चयन कर लिए है। शुक्रवार देर शाम दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल व प्रियंका की मौजूदगी में सीईसी की बैठक हुई। इसमें स्क्रीनिंग कमेटी अध्यक्ष अविनाश पांडेय के साथ अन्य सदस्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह और प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल मौजूद रहे। सूत्रों के मुताबिक बैठक में 55 प्रत्याशियों की पहली सूची पर सहमति बनी, लेकिन देर रात होने से इसे घोषित नहीं किया गया। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि प्रत्याशियों की सूची शनिवार को जारी की जाएगी।

स्क्रीनिंग कमेटी सभी 70 सीटों पर उम्मीदवारों का एक-एक कर इंटरव्यू लेने के बाद केंद्रीय चुनाव समिति को अपनी रिपोर्ट सौंप चुकी है। शनिवार को 60 से अधिक सीटों पर प्रत्याशी घोषित हो सकती है। पहली लिस्ट में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का नाम भी शामिल होना बताया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *